जुनून ऐसा... शादी का समारोह बीच में छोड़ दूल्हा चल दिया फुटबॉल खेलने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने खेल के लिए स्कूल-कॉलेज से छुट्टी मारने, जरूरी बैठक छोड़ने और यहां तक कि दावत का मोह छोड़ने के किस्से शायद सुने होंगे, लेकिन केरल के एक जुनूनी फुटबॉलर ने तो ऐसा अनूठा कदम उठाया कि कोई शायद सोचने की हिम्मत न कर सके। जनाब की शादी थी और ये दुल्हन से पांच मिनट की छुट्टी लेकर 7 ए साइड फुटबॉल मैच खेलने चल दिए।
दरअसल, फुटबॉल की दीवानगी वाले केरल के खिलाड़ी रिदवान के सामने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी उलझन आ गई थी जब मल्लपुरम में चल रही लोकप्रिय 7 एस लीग में उनकी टीम फीफा मंजेरी का सेमीफाइनल मैच उसी दिन पड़ गया जिस दिन शादी थी।
अब या तो वह शादी के समारोह में शरीक हो या मैच खेले, लेकिन टीम के सेंटर बैक खिलाड़ी ने दुल्हन से थोड़ी देर मैच खेलने की इजाजत ले ही ली। जिस टीम में ऐसे जुनूनी खिलाड़ी हों उसे कौन हरा सकता है, उनकी टीम भी जीती और रिदवान ने तो कमाल का खेल दिखाया। लेकिन पांच मिनट की इजाजत मांगकर आए रिदवान ने मैच में ज्यादा समय लगा दिया।
मैदान में सब रिदवान के साथ फाइनल में पहुंचने का जश्न मना रहे थे और घर पर दुल्हन के परिवार वाले दुल्हे मियां के इंतजार में दरवाजे पर टकटकी लगाए बैठे थे। दुल्हन अलग मुंह फुलाए बैठी थी।
दुल्हन ने रिदवान के आने पर अपनी नाराजगी जता भी दी। मैच दोपहर में होता तो आप तो शादी ही कैंसिल कर देते। पता नहीं रिदवान ने स्थिति को कैसे संभाला होगा, लेकिन खेल के इस अनूठे दीवाने की चर्चा तो पूरे देश में हो गई है।
खेल मंत्री भी रिदवान से मिलने के इच्छुक
रिदवान शादी के दिन दुल्हन से पांच मिनट कहकर फुटबॉल खेलने चल दिया। क्या जुनून है। मैं उनसे मिलना चाहूंगा।-राज्यवर्धन राठौड़, केंद्रीय खेल मंत्री, ट्विटर पर
Ridvan asked 5 minutes from his bride on his wedding day to play football! What passion!
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) January 25, 2019
I want to meet him! #5MinuteAur #KheloIndiahttps://t.co/BLLvpPr715