फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   kerala blasters beat Pune city fc by 1-0 in isl 2018

ISL 2018: घरेलू मैदान पर केरल ब्लास्टर्स की तीसरी हार, पुणे ने 1-0 से दी मात

Fri, 07 Dec 2018 10:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
kerala blasters beat Pune city fc by 1-0 in isl 2018
isl 2018

केरल ब्लास्टर्स को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सत्र में शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान पर तीसरी हार झेलनी पड़ी, एफसी पुणे सिटी ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 11वें दौर के मुकाबले में मेजबान टीम को 1-0 से मात दी।

विज्ञापन


मैच का एकमात्र गोल पुणे के स्टार मार्लेलिन्हो ने 20वें मिनट में किया। इससे पहले और इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के कई अच्छे मौके बनाए लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। इस सत्र में पुणे की केरल पर पहली और कुल दूसरी जीत है। दोनों टीमों के बीच पुणे में खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा था। 
विज्ञापन


घरेलू मैदान पर केरल का यह छठा मैच था, लेकिन यहां उसका जीत का खाता नहीं खुल सका। पुणे इस जीत से तीन अंक लेकर लम्बे समय बाद 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान से एक पायदान ऊपर आठवें नंबर पर पहुंच गई है। केरल की टीम 11 मैचों से नौ अंक के साथ सातवें स्थान पर ही है। उसे इस सत्र की चौथी हार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों ने पहले हाफ में आकर्षक खेल दिखाया। शुरुआत से ही दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ मौके बनाती नजर आईं। सातवें मिनट में पुणे ने बढ़त हासिल करने का एक बेहतरीन मौका गंवा दिया। मार्सेलिन्हो और केरल के गोलकीपर धीरज सिंह आमने-सामने थे। लेकिन धीरज ने पूरी चपलता दिखाते हुए मार्सेलिन्हो के प्रयास को रोक दिया।

आठवें मिनट में केरल के लिए स्लाविसा स्टोजानोविक ने एक बेहतरीन मूव बनाया लेकिन वह काफी करीब जाकर भी चूक गए। 11वें मिनट में पुणे के सार्थक गोलुई को पीला कार्ड मिला। 

पुणे को लगातार हमले करने का फल 20वें मिनट मिला और मार्सेलिन्हो ने आशिक कुरुनियन की मदद से गोल करते हुए उसे 1-0 से आगे कर दिया। आशिक के पास पर मार्सेलिन्हो ने जो पहला प्रयास किया था वह अनस इदाथोदिका द्वारा रोक दिया गया था लेकिन मार्सेलिन्हो ने डिफलेक्ट हुई गेंद को गोल में डालकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

इसके बाद दोनों टीमों के बीच गेंद पर कब्जा बनाए रखने के लिए संघर्ष चलता रहा। 39वें मिनट में संदेश झिंगन ने सिमिलेन डोंगेल के लिए अच्छा मूव बनाया लेकिन वह असफल रहे। मेजबान टीम ने 46वें मिनट में पहला बदलाव करते हुए डोंगेल को बाहर किया और स्टार स्ट्राइकर सीके विनीत को अंदर किया। इसी मिनट में हालीचरण नारजारे ने केरल के लिए अच्छा मूव बनाते हुए स्टोजानोविक को बॉक्स के अंदर एक अच्छा लो-क्रास पास दिया लेकिन वह इसे बाहर कर बैठे।

50वें मिनट में पुणे के साहिल पवार को पीला कार्ड मिला। पुणे ने 52वें मिनट में पहला बदलाव करते हुए मार्सेलिन्हो को बाहर किया और मार्को स्टैनकोविक अंदर लाए गए। आते ही स्टैनकोविक को 54वें मिनट में पीला कार्ड मिला। 58वें मिनट में केरल के स्टोजानोविक को पीला कार्ड दिखाया गया। 65वें मिनट में केरल के लिए जाकीर मुंडामपारा ने कार्नर लिया और समद ने उसे हेडर के जरिए पोस्ट में डालना चाहा लेकिन वह चूक गए। 68वें मिनट में पुणे ने चोटिल आशिक को बाहर कर निखिल पुजारी को अंदर किया। 

पुणे के लिए स्टैनकोविक 71वें मिनट में गोल करने के करीब थे लेकिन बॉक्स के अंदर से किए गए उनके प्रयास को धीरज ने नाकाम कर दिया। सिरिल काली की गलती के कारण स्टैनकोविक को गेंद मिली थी। उनकी यह गलती केरल को भारी पड़ सकती थी। केरल की टीम बराबरी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। 76वें मिनट में सहल को बॉक्स के अंदर प्रशांत ने एक अच्छा पास दिया लेकिन मैट मिल्स ने गोल के सामने सहल के शॉट को रोक दिया। 

84वें मिनट में इयान ह्यूम और स्टैनकोविक ने अच्छा मूव बनाया लेकिन लेकिक पेसिक के बीच में आने के कारण वे सफल नहीं हो सके। बराबरी को आतुर केरल ने इंजुरी टाइम में अच्छा मूव बनाया लेकिन पुणे के गोलकीपर कमलजीत ने झिंगन के हेडर को पोस्ट तक नहीं पहुंचने दिया। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed