{"_id":"5bd1903bbdec2269c33c4fa1","slug":"juventus-beat-united-by-1-0-in-uefa-champions-league-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएफा चैंपियंस लीग: रोनाल्डो की वापसी से जुवेंटस की जीत, युनाइटेड को 1-0 से दी मात","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यूएफा चैंपियंस लीग: रोनाल्डो की वापसी से जुवेंटस की जीत, युनाइटेड को 1-0 से दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
cristiano ronaldo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएफा चैंपियंस लीग में फुटबॉल के सबसे बड़े सितारे क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जुवेंटस ने मैनचेस्टर यूनाइटेड 1-0 से शिकस्त दी। रियल मैड्रिड से जुवेंटस में आने वाले रोनाल्डो इस मैच में गोल तो नहीं कर पाएक, लेकिन उन्होंने 17वें मिनट में पाउलो डायबाला द्वारा किए गए इकमात्र गोल के लिए एक मौका जरूर भुनाया। इस मुकाबले को अपने नाम करते ही इटालियन चैंपियन जुवेंटस की टीम ग्रुप-एच में पांच अंकों की बढ़त के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
ग्रुप-एच में वेलेंसिया और यंग ब्वॉयज के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ होने के बाद यूनाइटेड के पास दो अंकों की बढ़त थी। अब जुवेंटस के हाथों यूनाइटेड की चौथी हार ने एक बार फिर उसके मैनेजर जोस मौरिन्हो के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए। हालांकि यूनाइटेड की तरफ से उसके स्टार गोलकीपर डेविड डि गिया ने अपना दम दिखाकर हार के अंतर को बहुत ज्यादा बड़ा नहीं होने दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछली बार जब रोनाल्डो रीयल मैड्रिड के साथ 2013 में ओल्ड ट्रैफर्ड में आए थे तब उनका भव्य स्वागत हुआ था। यूनाइटेड के साथ 2003 से 2009 तक रहने वाले रोनाल्डो ने यूनाइटेड के लिए 118 गोल किए थे और इस इंग्लिश क्लब को तीन प्रीमियर लीग और एक बार चैंपियंस लीग खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन