फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Jose Mourinho Tries To Give Instructions After getting red card watch funny video

फुटबॉल: रेड कार्ड मिलने के बाद मैदान के बाहर से खिलाड़ियों को निर्देश देते दिखे मुर्हेनो, देखें मजेदार Video

Tue, 26 Oct 2021 10:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 26 Oct 2021 10:16 PM IST
सार

नपोली के खिलाफ मैच में ए एस रोमा के मैनेजर जोश मुर्हिनो मैदान के बाहर से अपने खिलाड़ियों को निर्देश देते नजर आए। उन्हें इस मैच में दो येलो कार्ड मिले थे। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। 

विज्ञापन

विस्तार

ए एस रोमा के मैनेजर जोश मुर्हिनो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुर्हिनो मैदान के बाहर से अपने खिलाड़ियों को निर्देश देते नजर आ रहे हैं। दो येलो कार्ड मिलने के बाद उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया गया था। इसके बाद उन्हें यह बात पता था कि टीम के खिलाड़ी न तो देख सकते हैं और न ही उनकी आवाज सुन सकते हैं। इसके बावजूद वो अपने खिलाड़ियों को निर्देश देते नजर आए। मजेदार बात यह है कि मुर्हिनो ने खुद यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि जब आपके पास टिकट न हो लेकिन आप किसी भी हालत में मैच देखना चाहते हों।  
विज्ञापन


रविवार को रोमा और नपोली के मैच में मुर्हिनों को दोनों हाफ में एक-एक येलो कार्ड मिला था। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया गया। मैदान से बाहर जाने के बाद भी मुर्हिनो बेरिकेड्स में चढ़कर अपनी टीम को निर्देश देते नजर आए। हालांकि स्टैंड में जाने के बाद रोमा के फैंस ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। हालांकि इस मैच में कोई गोल नहीं हुआ और मैच 0-0 पर ड्रॉ रहा। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Jose Mourinho (@josemourinho)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed