फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Jordan ease to a 2-1 win against depleted India

सुनील छेत्री की गैरमौजूदगी में भारतीय फुटबॉल टीम की हार, जॉर्डन ने 2-1 से मारी बाजी

Sun, 18 Nov 2018 01:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
Jordan ease to a 2-1 win against depleted India
indian football team

इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में जॉर्डन का सामना करने उतरी भारतीय फुटबॉल टीम को करारी हार झेलनी पड़ी है। शनिवार को करिश्माई फुटबॉलर सुनील छेत्री के बिना मैदान पर उतरी भारतीय फुटबॉल की जॉर्डन की टीम ने 2-1 से हराकर मैदान मारा।

विज्ञापन


किंग अब्दुल्लाह-2 स्टेडियम में मेजबान जॉर्डन ने भारत के खिलाफ शुरुआती आक्रमण करते हुए दो गोल की बढ़त बना ली थी। मैदान पर सुनील छेत्री की कमी साफ नजर आई। भारतीय फुटबॉल टीम के सितारे जॉर्डन के खिलाफ दबाव में नजर आए और अंत में उन्हें हार के साथ मैदान छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन


जॉर्डन के लिए सबसे पहला गोल आमेर शफी ने 25वें मिनट में किया था। इसके बाद भारतीय टीम डिफेंडिंग अंदाज में सिर्फ जॉर्डन को रोकने में ही लगी रही। फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा मौके भी नहीं बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय फुटबॉल टीम के डिफेंडर भी जॉर्डन को बहुत ज्यादा देर तक नहीं रोक पाए और मैच के 58वें मिनट में एहसान हद्दाद ने गोल कर जॉर्डन को मैच में 2-0 की बढ़त दिला दी। भारत की तरफ से एकमात्र गोल निशु कुमार ने 61वें मिनट में दागा। निर्धारित समय में जॉर्डन ने यह मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed