{"_id":"5c226020bdec2256c93f7abf","slug":"jeje-lalpekhlua-says-my-understanding-with-sunil-chetri-is-telepathic","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय फॉरवर्ड ने कहा, बिना बोले ही समझ लेते हैं एक-दूसरे की बात ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय फॉरवर्ड ने कहा, बिना बोले ही समझ लेते हैं एक-दूसरे की बात
Tue, 25 Dec 2018 10:21 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
sunil chhetri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टार फॉरवर्ड जेजे लालपेखलुआ ने कहा है कि उन्होंने दिग्गज स्ट्राइकर सुनील छेत्री के साथ अच्छा तालमेल बिठा लिया है। हम दोनों बिना बोले ही एक-दूसरे की बात समझ लेते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मंगलवार को कहा, 'जब मैंने पदार्पण किया था तब सुनील भाई के साथ खेला था। इसके बाद से हम एक साथ खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि एक साथ हम अच्छी तरह फिट होते हैं और एक-दूसरे की शैली में मदद करते हैं। उन्होंने (छेत्री) मैदान के अंदर और बाहर मेरी काफी मदद की है। मैदान पर हम कुछ बोले बिना ही एक-दूसरे की बातें समझ लेते हैं। मुझे पता होता है कि वह कहां हैं और उन्हें हमेशा पता होता है कि मैं कहां हूं।'
विज्ञापन
एशियाई कप के लिए हैं तैयार
एएफसी एशियाई कप के पहले मैच में भारत को छह जनवरी को थाईलैंड से भिड़ना है। जेजे इस मैच को लेकर आश्वस्त हैं और उन्होंने कहा हम पूरी तरह से तैयार हैं। मिजोरम के इस खिलाड़ी ने कहा कि यह मजबूत टीम है और हमने अब तक एक साथ काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी क्षमताओं पर विश्वास है। हमें लगता है कि हम किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। जेजे ने कहा कि टीम में लगातार सुधार हो रहा है और सभी इसे देख सकते हैं। मैं इस टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। हमने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने के लिए काफी मेहनत की है। यह हमारे लिए बड़ा टूर्नामेंट है लगभग विश्व कप की तरह है। उम्मीद है कि हम शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
हैट्रिक लगाकर आए थे सुर्खियों में
जेजे 19 साल की उम्र में सुर्खियों में आए थे। इस फॉरवर्ड ने अपने पहले ही टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार हैट्रिक बनाई थी। इसके बाद लगातार गोल करने के बावजूद 2015 तक भारतीय टीम से अंदर बाहर होते रहे और फिर टीम में अपनी जगह पक्की की।
-22 गोल भारतीय टीम की ओर से अब तक 51 मैचों में कर चुके हैं जेजे