फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   japan will try to create history by beating belgium in round of 16

फीफा विश्व कप 2018: बेल्जियम को उलटफेर का शिकार बनाकर इतिहास रचना चाहेगा जापान

Mon, 02 Jul 2018 03:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 03:53 AM IST
विज्ञापन
japan will try to create history by beating belgium in round of 16
japan columbia

विश्व कप में एकमात्र एशियाई उम्मीद जापान सोमवार को जब नॉकआउट के मुकाबले में खिताब के दावेदारों में शुमार बेल्जियम के खिलाफ मैदान में उतरेगा तो उसका लक्ष्य एक नई कहानी लिखने का होगा। जापानी टीम बड़े उलटफेर के साथ पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर नया इतिहास रचना चाहेगी। 

विज्ञापन


1998 में पहली बार विश्व कप में खेलने वाली जापानी टीम 20 वर्ष में कभी अंतिम-16 से आगे नहीं बढ़ी है। इस बार टीम इस बाधा को पार करने को बेताब है। हालांकि उसके लिए यह सब इतना आसान नहीं है। बेल्जियम की टीम अभी तक छुपी रुस्तम साबित हुई है। ग्रुप चरण में उसने तीनों मैच जीतकर अपने ग्रुप जी में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम 16 में प्रवेश किया है। 
विज्ञापन


सबसे खास बात यह है कि उसने अपने तीन मैचों में सर्वाधिक नौ गोल किए और मात्र दो गोल खाए। हालांकि जापान ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। उसने एक मैच जीता, एक ड्रॉ और एक हारा है। टीम ग्रुप एच में दूसरे स्थान पर रहते हुए तीसरी बार अंतिम16 में पहुंची है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़े जापान के साथ

बेल्जियम भले ही फॉर्म में है और खिताब की दावेदार है पर आंकड़े एशियाई टीम जापान के साथ हैं। दोनों के बीच अब तक खेले गए पांच मैचों में से जापान ने दो जीते हैं और दो हारे हैं। बेल्जियम की टीम ने एकमात्र मुकाबला पिछले साल नवंबर में जीता था जिसमें रोमेलू लुकाकु के एकमात्र गोल से उसने जापान को पराजित किया था। 

लुकाकु पर बेल्जियम का दारोमदार 

बेल्जियम की निगाह एक बार फिर स्टार फॉरवर्ड रोमेलू लुकाकु पर होगी। यह 25 वर्षीय खिलाड़ी दो मैचों में चार गोल दाग चुका है और टॉप स्कोरर में दूसरे नंबर पर है। सोमवार को एक गोल दागने के साथ ही वह इंग्लैंड के हैरी केन (05) की बराबरी कर लेंगे तो दो गोल से इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोर बन जाएंगे। बेल्जियम के लिए वह 71 मैचों में रिकॉर्ड 40 गोल कर चुके हैं। 


जापान की निगाह केसुक होंडा पर 

जापान की सारी उम्मीदें मिल्फीडर केसुक होंडा पर है। यह 32 वर्षीय मिल्डफील्डर शानदार फॉर्म में चल रहा है। हालांकि उन्हें इतने मौके नहीं मिले हैं सिर्फ दो मैचों में 38 मिनट ही वह मैदान पर उतरे हैं और एक गोल करने के अलावा एक गोल में मदद की है। इस मैच में उन्हें पूरा मौका मिलने की उम्मीद है। उन्होेंने जापान के लिए 97 मैचों में 37 गोल किए हैं। 

-01 एकमात्र मुकाबला विश्व कप में दोनों के बीच खेला गया है। 2002 में हुए इस मैच में दोनों ने एक-दूसरे को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया था

विश्व कप 2018 में दोनों का प्रदर्शन
बेल्जियम    जापान  
03     मैच     03 
 03    जीते    01 
 00    हारे     01
00    ड्रॉ    01 
09     गोल किए    04 
02     गोल खाए    02 
ग्रुप चरण में शीर्ष पर,  ग्रुप चरण में दूसरा स्थान 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed