फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   its difficult to win football world cup for brazil

ब्राजील के लिए इतना भी आसान नहीं है वर्ल्ड कप जीतना

Tue, 17 Jun 2014 09:32 PM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
its difficult to win football world cup for brazil

विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को बेल्जियम का सामना अल्जीरिया से, मेज़बान ब्राज़ील का सामना मैक्सिको से और रूस का मुक़ाबला दक्षिण कोरिया से होगा।

विज्ञापन


दिन के पहले मैच में ग्रुप-एच में बेल्जियम और अल्जीरिया आमने-सामने होंगे। इस मैच के बारे में फुटबॉल समीक्षक नोवी कपाड़िया का कहना है कि बेल्जियम शानदार खेल दिखाने का दम रखती है। बेल्जियम के पास ऐडन हेज़ार्ड, लोम्बर्टस, रोमेलू लुकाकू जैसे बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बेल्जियम 1986 के विश्व कप में सेमीफ़ाइनल तक भी पहुंची थी। वो उसका अभी तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है।

तब अर्जेंटीना के ख़िलाफ़ माराडोना के जादुई खेल के कारण बेल्जियम की टीम सेमीफ़ाइनल में हार गई थी लेकिन नोवी के मुताबिक़ बेल्जियम की मौजूदा टीम टूर्नामेंट में आगे जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राज़ील के लिए कठिन मैच

its difficult to win football world cup for brazil

दूसरे मैच में ग्रुप-ए में मेज़बान ब्राज़ील का सामना मैक्सिको से होगा। दोनों ही टीमों का ये दूसरा मैच होगा।

नोवी कपाड़िया कहते हैं कि अधिकांश टीमें एक-एक मैच खेल चुकी हैं और इसके साथ ही इस विश्व कप की तस्वीर भी थोड़ी-थोड़ी साफ़ होने लगी है। वे कहते हैं कि अब यह भी पता चल चुका है कि कौन सी टीम कितनी तैयारी के साथ आई है और कौन सी टीम आगे बढ़ सकती है।

ब्राज़ील और मैक्सिको, दोनों ने ही अपना पहला मैच जीता था। ब्राज़ील ने क्रोएशिया को 3-1 से और मैक्सिको ने कैमरून को 1-0 से हराया था।

नोवी कपाड़िया के अनुसार ये मुक़ाबला अहम होगा। वे कहते हैं, "ब्राज़ील के  नेमार ने तो बहुत अच्छी शुरुआत की है लेकिन टीम को थोड़ी चिंता उनके खिलाड़ी हल्क को लेकर है क्योंकि इस तेज़-तर्रार फॉरवर्ड को चोट लगी हुई है और वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। दूसरी तरफ मैक्सिको ने दिखाया है कि वह एक बेहद आक्रामक टीम है। इस टीम में जियोवानी डोस सैंटोस और पैलाल्टा ब्राज़ील को परेशान करने का दम रखते हैं।"

लंदन ओलंपिक 2012 को याद करते हुए नोवी कहते हैं कि तब भी पेलाल्टा ने ब्राज़ील के सामने सबसे अधिक परेशानी पेश की थी। यहां तक की फ़ाइनल में ब्राज़ील के ख़िलाफ़ खेलते हुए उन्होंने 2 गोल किए जिसकी बदौलत मैक्सिको ने फ़ाइनल 2-1 से जीता था। इसके अलावा मैक्सिको के पास डिफेंस में हेक्टर मोरिनो भी है।

नोवी मानते हैं कि यह ब्राज़ील के लिये काफ़ी कठिन मैच होगा। दूसरी तरफ मैक्सिको की सोच रहेगी कि अगर वह ब्राज़ील के ख़िलाफ़ ड्रॉ भी खेल लेता है तो वह अगले दौर में यानी राउंड ऑफ 16 में पहुंच सकता है।

कम नहीं एशियाई टीमें

its difficult to win football world cup for brazil

मंगलवार के तीसरे मैच में ग्रुप-एच में रूस का सामना दक्षिण कोरिया से होगा। इस मैच के बारे में नोवी कपाड़िया मानते हैं कि पिछले विश्व कप मुक़ाबलों को देखें तो अब तक एशियाई टीमों में दक्षिण कोरिया ने सबसे अधिक शानदार खेल दिखाया है।

साल 2002 में दक्षिण कोरिया सेमीफ़ाइनल में और 2010 में राउंड ऑफ 16 में पहुंची थी। वे कहते हैं कि इन दोनों के बीच इस ग्रुप में दूसरे स्थान के लिए संघर्ष होगा।

दक्षिण कोरिया एक बेहद अनुभवी टीम है। उसके कई खिलाड़ी विदेशी लीगों में खेलते है और उन्हें यूरोपीय फ़ुटबॉल का अनुभव भी है।

नोवी कहते हैं, "अब वे दिन ख़त्म हो चुके जब एशिया की टीमों को मैदान पर उतरकर हीन भावना पैदा होती थी। अब इनके मन से डर हट चुका है। दक्षिण कोरिया में आत्मविश्वास आया है कि वह एशिया में तो टॉप कर सकते हैं साथ ही दूसरी टीमों के साथ बराबरी भी कर सकते हैं।"

दूसरी तरफ रूस के कोच फैबियो कैपेलो अनुशासन में बड़ा भरोसा रखते है। उन्होंने एक नई टीम बनाई है जिसमें जोश और भाईचारा काफ़ी है। नोवी कहते हैं कि रूस के पास भी बहुत बढ़िया खिलाड़ी हैं।

उनके गोलकीपर अकीनफ़ेयव दुनिया के सबसे बेहतरीन गोलकीपरों में गिने जाते हैं। रूस के खिलाड़ी ज़्यादातर अपने देश के क्लबों के लिए खेलते हैं जो भले ही इंग्लिश प्रीमियर लीग या स्पेनिश लीग की तरह मशहूर न हो लेकिन रूसी लीग भी बहुत अच्छी है।

इसलिए रूस का थोड़ा बहुत पलड़ा भारी है लेकिन दक्षिण कोरिया की टीम भी उसे अच्छी टक्कर देगी। यह मैच क्यूएबा में खेला जाएगा जहां गर्मी नहीं है इसका लाभ रूस को मिल सकता है। इस मैच में आक्रामक खेल की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed