फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Italy Torina tests anti virus gate for visitors to the stadium

इटली: टोरिना ने स्टेडियम में आने वालों के लिए विषाणु रोधी गेट का परीक्षण किया

Thu, 23 Jul 2020 02:31 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 23 Jul 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Italy Torina tests anti virus gate for visitors to the stadium
फुटबॉल-कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

टोरिनो ने इटली की शीर्ष फुटबॉल डिवीजन में हेलास वेरोना के खिलाफ अपने मैच से पहले स्वचालित विषाणु रोधी गेट का परीक्षण किया। इस उपकरण को ‘फील सेफ’ नाम दिया गया है और यह मैच के लिए आने वाले लोगों के शरीर का तापमान मापेगा। यह चेहरे पहचानने वाले सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके देखेगा कि मास्क सही तरह से पहना गया है या नहीं। इसके अलावा यह लोगों पर विषाणुनाशक का भी छिड़काव करेगा।

विज्ञापन


इसमें सुरक्षा के तीन अलग-अलग स्तर तय किए जा सकते हैं और अगर कोई व्यक्ति सुरक्षा मापदंडों पर खरा नहीं उतरेगा तो यह प्रणाली स्टेडियम के कर्मचारियों को सतर्क करेगी।
विज्ञापन

इस गेट को स्टेडियम में प्रशंसकों के प्रवेश में तेजी लाने के लिए डिजाइन किया गया है। प्रशंसकों को हालांकि अब भी इटली में स्टेडियमों में आने की इजाजत नहीं है और इसलिए इसका परीक्षण पत्रकारों और स्टेडियम कर्मियों पर किया गया। इस उपकरण को मिलान के वर्ल्डवाइड एग्जीबिशन सिस्टम ने तैयार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed