फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Italy beat Norway in euro cup qualifier.

यूरो कप क्वालीफायर में इटली की आसान जीत

Wed, 10 Sep 2014 04:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 10 Sep 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
Italy beat Norway in euro cup qualifier.
नए कोच एंटोनियो कोंते के साथ इटली ने भी फीफा वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए जीत के साथ शुरुआत की है।
विज्ञापन


इटली ने यूरो कप के अपने पहले क्वालीफाइंग मुकाबले में नार्वे को 2-0 से हरा दिया। इटली की ओर से सिमोन जाजा ने 16वें मिनट में गोलकर दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। सिमोन के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह पहला गोल भी है।

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन इटली की टीम अपने बड़े खिलाड़ी मारियन बार्तोली के बगैर इस मैच में उतरी थी, लेकिन सिमोन ने उनकी कमी खलने नहीं दी। हालांकि इस गोल को लेकर थोड़ा विवाद भी हुआ, साथी खिलाड़ी सिरो इमोबिल ऑफसाइड थे जबकि गोलकीपर अपने लाइन पर थे लेकिन रेफरी ने इसे नार्वे के विरोध के बावजूद गोल करार दे दिया।
विज्ञापन


नार्वे ने बराबरी की काफी कोशिश की लेकिन वह पहले हाफ में सफल नहीं हो सके। दूसरे हाफ के 62वें मिनट में लियोनार्दो बोनुची ने गोल कर इटली की बढ़त 2-0 कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटली के नए कोच कोंते का यह पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला था। हालांकि पिछले हफ्ते नीदरलैंड्स के खिलाफ मैत्री मुकाबले में इटली की टीम ने जीत दर्ज कराई थी।

एक अन्य मुकाबले में बुल्गारिया ने अजरबेजान को 2-1 से जबकि क्रोएशिया ने माल्टा को 2-0 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed