फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   it is good some young players give challenge to experience players 

'अच्छा है कुछ नौजवान खिलाड़ी अनुभवी खिलाडियों को दे रही हैं चुनौती'

Fri, 27 Jul 2018 11:49 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
it is good some young players give challenge to experience players 
अदिति चौहान,पूर्व गोलरक्षक

भारतीय महिला टीम और वेस्ट हैम युनाइटेड की पूर्व गोलरक्षक अदिति चौहान ने टीम के स्पेन में कोटिफ फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए रवाना होने से पहले कहा कि यह टूर्नामेंट टीम के लिए खुद को एशिया के बाहर आजमाने का मौका है।

विज्ञापन


भारतीय महिला टीम स्पेन में कॉटिफ टूर्नामेंट में 1 अगस्त को फुनदेशियन अल्बास्ते, 3 अगस्त को लेवांते यूडी, 5 अगस्त को मोरक्को और 6 अगस्त को मैड्रिड सीएफ के मैच खेलेगी। अदिति ने कहा, 'कोटिफ टूर्नामेंट हमारी भारतीय महिला टीम के बतौर टीम खुद को आजमाने और आंकने का मौका है। हाल ही के बरसों में भारतीय महिला टीम दक्षिण एशियाई फुटबॉल सर्किट में हावी रही है। हमारी टीम अच्छे से यह बात जानती है कि वह एशियाई फुटबॉल में इस समय कहां खड़ी है। कोटिफ टूर्नामेंट में बतौर टीम यह जानने का मौका होगा कि हम विश्व स्तरीय यूरोपीय टीमों के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं। यह टूर्नामेंट हमें यह समझने के लिए अहम है कि पेशेवर फुटबॉल का स्तर क्या है। हमें भी पेशेवर फुटबॉलर बनने की अहमियत को समझना चाहिए। हमारी टीम को दुनिया की कुछ बेहतरीन टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मुहैया कराने के लिए मैं अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का आभार जताना चाहूंगी।'
विज्ञापन


वह बताती हैं, 'इंग्लैंड में बतौर गोलरक्षक खेलने के अपने अनुभव के चलते मैं इस बात से वाकिफ हूं कि हमारे लिए यह टूर्नामेंट एक मुश्किल चुनौती होगा क्योंकि ज्यादातर यूरोपीय टीम मैच शारीरिक ताकत का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। हमारी टीम इस तरह की टीमों के खिलाफ खेलने की बहुत अभ्यस्त नहीं हैं। यूरोपीय टीमें शारीरिक रूप से हमसे बहुत मजबूत हैं। मैं ऐसा महसूस करती हूं कि हमारी टीम के लिए यह टूर्नामेंट एक सही चुनौती होगा। हमारी टीम को अपनी ताकत के मुताबिक खेलने हुए खुद को इस चुनौती के मुताबिक ढालना होगा। यह बहुत अच्छी बात है कि कुछ अनुभवी खिलाडिय़ों को टीम में उनकी जगह के लिए कई नौजवान खिलाड़ी चुनौती दे रही हैं।  टीम में सभी एक दूसरे को चुनौती देकर ज्यादा मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन के लिए  दबाव बना रही हैं। नौजवानों की ताकत और चुनौती की दरकार हमेशा होती है। आप कभी नहीं चाहेंगे कि कोई खिलाड़ी टीम में हमेशा जगह पक्की मान ले। नौजवान टीम का भविष्य है और अनुभवी खिलाडिय़ों का साथ मैदान और उससे बाहर उनसे सीखने की बहुत जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भारत की 20 सदस्यीय महिला फुटबॉल टीम इस प्रकार है:  
गोलरक्षक : ई. पनथोई चानू, अदिति चौहान, ओ. रोशनी देवी।
रक्षापंक्ति : एल. आशालता देवी, मनीषा पन्ना, उ पति देवी, जबमणि टूडू, डालिमा छिब्बर, स्वीटी देवी।  
मध्यपंक्ति : संगीता बासफॉर, संजू, आई. परमेश्वरी देवी, मंदाकिनी देवी, इंदुमति कतिरसेन।  
अग्रिम पंक्ति : वाई. कमलादेवी ,अंजू तमांग, एन. रत्नबाला देवी, बाला देवी, दांगमेई ग्रेस, आर. शांडिल्य रंगनाथन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed