{"_id":"05322ad9a3d108d402b1d2c33d3015d2","slug":"isl-s-controvercy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की पार्टी में खलल, कप्तान-मालिक के बीच हुई मारपीट","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
जीत की पार्टी में खलल, कप्तान-मालिक के बीच हुई मारपीट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन सुपर लीग फाइनल जीत का जश्न उस वक्त फीका पड़ गया जब टीम के कप्तान और दूसरी टीम के मालिक के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चैंपियन चेन्नईयन एफसी का जीत का जश्न रविवार को उस समय फीका हो गया जब उसके मार्की खिलाड़ी ब्राजील के इलानो ब्लूमर को एफसी गोवा के सह-मालिक दत्ताराज सालगांवकर के साथ कथित रूप से मारपीट के आरोप में गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया और सोमवार तड़के वह स्वदेश रवाना हो गए। चेन्नईयन ने रविवार को फाइनल मुकाबले में एफसी गोवा को 3-2 से पराजित कर पहली बार खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
गोवा पुलिस ने चेन्नईयन के कप्तान इलानो को रविवार रात गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विंसेंट सिल्वा ने जमानद दे दी। पुलिस थाने में पूरी टीम और रिलायंस स्पोर्ट्स के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
एडवोकेट राजीव गोम्स ने बताया, ‘इलानो तड़के पांच बजे स्वदेश रवाजना हो गए। उनपर धारा 341, 323 और 504 के तहत गिरफ्तार किया गया था।’
कब की है घटना
घटना मैच के बाद जश्न के दौरान की है जब इलानो ने एफसी गोवा टीम के सदस्यों और दूसरे मालिक श्रीनिवास डेंपो की मौजूदगी में कथिततौर पर सालगांवकर को कोहनी मारी।
डेंपो ने बताया कि इलानो टीम का मजाक उड़ा रहे थे। उन्हें जाने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने जाने से पहले सालगांवकर को कोहनी मारी।