{"_id":"5def161b8ebc3e87c67eb8e8","slug":"isl-jamshedpur-steal-a-point-from-chennaiyin-fc-match-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन सुपर लीगः जमशेदपुर ने चेन्नइयिन को ड्रॉ पर रोका","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंडियन सुपर लीगः जमशेदपुर ने चेन्नइयिन को ड्रॉ पर रोका
Tue, 10 Dec 2019 09:21 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 10 Dec 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
Jamshedpur FC
- फोटो : सोशल मीडिया
इसाक वैनमलसावमा के मैच के आखिरी पलों में किये गए गोल की बदौलत जमशेदपुर ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सत्र में घरेलू मैदान पर अजेयक्रम जारी रखते हुए सोमवार को यहां चेन्नईयिन एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोका।
विज्ञापन
जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मैदान पर खेले गए लीग के अपने सातवें मैच में दो बार की चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी ने मैच के 26वें मिनट में नेरीजुस्क वालस्किस के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन 89वें मिनट में वैनमलसावमा के गोल से मेजबान टीम ने मुकाबला 1-1 से बराबर कर लिया।
विज्ञापन
जमशेदपुर के लिए यह सात मैचों में तीसरा ड्रा है। टीम 12 अंक के साथ तालिका में चौथे पायदान पर है। वहीं, अपने नवनियुक्त कोच ओवेन कॉयले के मार्गदर्शन में पहला मैच खेल रही चेन्नइयिन छह अंकों के साथ तालिका में नौवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन