{"_id":"5c4f355cbdec227371485128","slug":"isl-jamshedpur-fc-hold-fc-goa-to-a-goalless-draw-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL: जमशेदपुर एफसी ने एफसी गोवा को ड्रॉ पर रोका","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL: जमशेदपुर एफसी ने एफसी गोवा को ड्रॉ पर रोका
Mon, 28 Jan 2019 10:31 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
जमशेदपुर एफसी बनाम एफसी गोवा
गोलकीपर सुब्रत पाल के शानदार खेल के दम पर जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग के मैच में सोमवार को एफसी गोवा एफसी को उनके घरेलू मैदान पर ड्रॉ पर रोक दिया।
विज्ञापन
,
मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों में कांटे मुकाबला देखने को मिला लेकिन मध्यांतर के बाद एफसी गोवा की टीम ज्यादा आक्रामक नजर आयी। दोनों टीमों के गोल करने का मौका मिला लेकिन सफलमा किसी को नहीं मिली।
विज्ञापन
सुब्रत पाल ने कई मौकों पर शानदार बचाव कर गोवा की टीम के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस गोल रहित ड्रॉ मैच के बाद एफसी गोवा 12 मैचों में 21 अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है जबकि जमशेदपुर एफसी के 13 मैचों में 20 अंक है।
विज्ञापन
इससे पहले दोनों टीमों के बीच जमशेदपुर में हुए मैच में गोवा को 1-4 से शिकस्त मिली थी। इनपुट-भाषा