ISL: दिल्ली ने पुणे को 3-1 से हराया, कश्मीर ने एरोज से खेला ड्रॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह मैच महज सिर्फ औपचारिकता मात्र था क्योंकि प्लेऑफ में जाने वाली चारों टीमों का फैसला हो चुका है। इस जीत से दिल्ली को तीन अंक मिले और अब उसके 17 मैचों में चार जीत के साथ 18 अंक हो गए हैं और वह आठवें स्थान पर कायम है।
वहीं पुणे की यह 17 मैचों में आठवीं हार है। वह 19 अंकों के साथ दिल्ली से एक स्थान ऊपर सातवें स्थान पर है। दिल्ली की तरफ से लालियनजुआला चांगते (17वें मिनट), रोमियो फर्नाडिस (29वें मिनट) और डेनियल लाललिमपुइया (52वें मिनट) ने गोल दागे। पुणे की तरफ से एकमात्र गोल निखिल पुजारी (23वें मिनट) ने किया।
रीयल कश्मीर ने इंडियन एरोज से 2-2 से ड्रॉ खेला
रीयल कश्मीर ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए रविवार को यहां इंडियन एरोज को 2-2 से ड्रॉ पर रोककर आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट की खिताबी दौड़ को रोमांचक बना दिया। दोनों टीमें 75 मिनट तक गोल करने में नाकाम रही लेकिन इसके बाद अंतिम 15 मिनट में चार गोल कर दिए गए।
इंडियन एरोज अमरजीत सिंह ने 78वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया जबकि इसके चार मिनट बाद रीयल कश्मीर के कोफी टेटेह ने बराबरी का गोल दागा। मैसन राबर्टसन ने रीयल कश्मीर को 90वें मिनट में बढ़त दिलायी लेकिन राहुल केपी ने आखिरी क्षणों में गोल करके मैच को बराबर कर दिया। इस परिणाम के बाद रीयल कश्मीर 17 मैचों में 33 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि इंडियन एरोज के 19 मैचों में 18 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है। इनपुट-भाषा