{"_id":"5dd9eeae8ebc3e54ff6bb273","slug":"isl-chhetri-scores-in-bengaluru-fc-1-0-win-over-kerala-blasters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील छेत्री के गोल से बेंगलूरू की सीजन में दूसरी जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सुनील छेत्री के गोल से बेंगलूरू की सीजन में दूसरी जीत
Sun, 24 Nov 2019 08:15 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 24 Nov 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
सुनील छेत्री
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान सुनील छेत्री के 55वें मिनट में किए गए गोलके दम पर बेंगलुरू एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबाल टूर्नामेंट के मैच में केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से हराया। बेंगलुरू की यह वर्तमान सत्र की दूसरी जीत है जबकि ब्लास्टर्स को तीसरी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इस जीत से बेंगलुरू को तीन अंक मिले और उसके अब पांच मैचों में दो जीत और तीन ड्रॉ के साथ नौ अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। एटीके के भी नौ अंक हैं लेकिन वह गोल अंतर में बेंगलुरू से आगे है।
विज्ञापन
भारतीय टीम के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के कारण बीच में विश्राम के बाद यह आईएसएल का पहला मैच था जिसमें पहला हाफ गोलरहित छूटा, लेकिन 55वें मिनट में दिमास डेल्गाडो की कार्नर किक पर हेडर से गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलायी जो आखिर में निर्णायक साबित हुई।
विज्ञापन