फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ISL: bengaluru fc beats jamshedpur fc and keep pace with top guns

ISL: जमशेदपुर को 2-0 से हराकर अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंचा बेंगलुरु 

Fri, 10 Jan 2020 03:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 10 Jan 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
ISL: bengaluru fc beats jamshedpur fc and keep pace with top guns
आईएसएल - फोटो : सोश मीडिया

मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु एफसी ने गुरुवार को जमशेदपुर एफसी को 2-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट की अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीम की तरफ से एरिक पार्तालु ने आठवें मिनट में दिमास डेलगाडो के कॉर्नर पर पहला गोल किया। कप्तान सुनील छेत्री ने 63वें मिनट में बेंगलुरु की बढ़त दोगुनी की।

विज्ञापन


बेंगलुरु टीम की इस सीजन में 12 मैचों में यह छठी और लगातार दूसरी जीत है और अब उसके 22 अंक हो गए हैं। वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। जमशेदपुर की 11 मैचों में यह चौथी हार है। टीम 13 अंकों के साथ छठे नंबर पर हैं और पिछले छह मैचों से एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

विज्ञापन

चेन्नई ने गोकुलम केरल को 3-2 से हराया

मौजूदा चैंपियन चेन्नई सिटी एफसी ने आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में गुरुवार को गोकुलम केरल को 3-2 से हराया। चेन्नई की तरफ से एडोल्फ मिरांडा (45वें मिनट), प्रवितो राजू (55वें) और श्रीराम (77वें) ने गोल किये जबकि केरल के लिए दोनों गोल शिबिल मोहम्मद (81वें और 90वें मिनट) ने किये। मैच के अंतिम क्षणों में दोनों टीमों के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। इस बीच तीन खिलाड़ियों को लाल कार्ड भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed