{"_id":"61fea9780428204af86d3235","slug":"isl-2021-22-bengaluru-fc-captain-sunil-chhetri-becomes-the-joint-highest-goalscorer-in-isl-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Super League: सुनील छेत्री ने रचा इतिहास, आईएसएल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Indian Super League: सुनील छेत्री ने रचा इतिहास, आईएसएल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने
Sat, 05 Feb 2022 10:14 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:14 PM IST
सार
भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) इतिहास में सर्वाधिक गोल करने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। 37 वर्षीय फुटबॉलर छेत्री ने शनिवार को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 54वें मिनट में गोल दागा।
विज्ञापन
sunil chhetri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) इतिहास में सर्वाधिक गोल करने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। 37 वर्षीय फुटबॉलर छेत्री ने शनिवार को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 54वें मिनट में गोल दागा और नाइजीरियाई खिलाड़ी बार्थोलोम्यू ओगबेचे की बराबरी की। बेंगलुरु एफसी की तरफ से खेलते हुए उन्होंने आईएसएल में अपना 49वां गोल किया और स्पेन के फेरान कोरोमिनास को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
छेत्री पहले से ही आईएसएल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। बेंगलुरू एफसी के कप्तान के लिए यह सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। वह 11 मैच तक एक भी गोल नहीं कर पाए और इसके बाद एफसी गोवा के खिलाफ पहला गोल किया।
विज्ञापन
सुनील ने जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 54वें मिनट में गोल कर बेंगलुरू को बराबरी पर खड़ा किया। इसके बाद क्लेटन सिल्वा ने दो गोल कर टीम को बढ़त दिलाने के साथ मैच भी जीता दिया। बेंगलुरू एफसी ने इस मुकाबले को 3-1 से अपने नाम किया और अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंची।
विज्ञापन