{"_id":"5e121dd98ebc3e88043946b4","slug":"isl-2020-five-star-kerala-blasters-fc-end-winless-run-in-style-vs-hyderabad-fc","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन सुपर लीग: केरल ब्लास्टर्स ने हैदराबाद को 5-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंडियन सुपर लीग: केरल ब्लास्टर्स ने हैदराबाद को 5-1 से हराया
Sun, 05 Jan 2020 11:03 PM IST
Rohit Ojha
पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
केरल ब्लास्टर्स
केरल ब्लास्टर्स ने रविवार को हैदराबाद एफसी को 5-1 से करारी शिकस्त देकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सत्र में पिछले दस मैचों से मैच नहीं जीत पाने के क्रम पर विराम लगाया। हैदराबाद की तरफ से 14वें मिनट में बोबो ने गोल किया, लेकिन इसके बाद केरल ब्लास्टर्स हावी हो गया।
विज्ञापन
उसकी तरफ से बार्थोलोमेव ओगबेच (33वें ओर 75वें मिनट) ने दो जबकि वाल्टको द्रोबारोव (39), राफेल मेस्सी बाउली (45वें) और सत्यसेन सिंह (59वें मिनट) ने एक एक गोल किए। यह केरल की इस सत्र में दूसरी जीत है। इससे पहले उसने सत्र के पहले मैच में एटीके को हराया था। इस जीत से मिले तीन अंकों के साथ केरल के अंकतालिका में 11 मैचों में 11 अंक हो गए हैं और उसकी टीम दो स्थान आगे सातवें स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन