फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ISL 2019: odisha stops kerala on draw

ISL 2019: ओड़िशा ने केरल को ड्रॉ पर रोका

Sat, 09 Nov 2019 07:48 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 09 Nov 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
ISL 2019: odisha stops kerala on draw
आईएसएल 2019 - फोटो : SOCIAL MEDIA

ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सत्र के मुकाबले में मेजबान केरला ब्लास्टर्स को शुक्रवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम गोलरहित ड्रा पर रोक दिया। इस ड्रा से केरल और ओडिशा दोनों टीमों के खाते में एक-एक अंक आए और अब दोनों ही टीमों के चार-चार मैचों से चार-चार अंक हो गए है। दोनों ही टीमों के लिए सत्र में यह पहला ड्रॉ नतीजा है। दो बार फाइनल में जगह बनाने वाली केरला ब्लास्टर्स ने पहले हाफ में अच्छा खेल दिखाया। 

विज्ञापन


हालांकि वह दुर्भाग्यशाली भी रही क्योंकि पहले हाफ में उसे पेनल्टी नहीं मिली। ओडिशा ने भी पहले हाफ में कुछ मौके बनाए, लेकिन वह भी बढ़त नहीं ले सकी। दोनों ही टीमों ने पहले हाफ में दो-दो बदलाव किए क्योंकि उसके अधिकतर खिलाड़ी इस हाफ में चोटिल होते दिखे। दूसरे हाफ के शुरू होते ही ओडिशा के कप्तान मार्कोस तेबर की जगह मार्टिन ग्यूडेज मैदान पर आए। इसके 10 मिनट बाद तक भी दोनों में से कोई भी टीम गोल करने के मौके नहीं बना पाई। 
विज्ञापन


मैच के 67वें मिनट में मेजबान टीम के प्रशांत के शॉट को ओडिशा के खिलाड़ी नारायण दास द्वारा ब्लॉक किए जाने के समय केरला ब्लास्टर्स को ऐसा लगा कि गेंद दास की कोहनी को छूकर निकली है और उसने पेनल्टी की मांग की। लेकिन रेफरी ने ठुकरा दिया। केरल ने 86वें मिनट में लगभग पहला गोल दाग ही दिया था, लेकिन ओडिशा के गोलकीपर फ्रासिंस्को डोरोंसो ने शानदार बचाव करके केरल को अंक बांटने पर मजबूर कर दिया। मैच में निर्धारित समय तक भी दोनों ही टीमें गोल नहीं दाग पाई और मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed