{"_id":"5db1e4a58ebc3e013662ceb4","slug":"isl-2019-mumbai-city-beats-kerala-blasters-by-1-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL 2019: अमिने के गोल से मुंबई की शानदार जीत, केरला ब्लास्टर्स को 1-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL 2019: अमिने के गोल से मुंबई की शानदार जीत, केरला ब्लास्टर्स को 1-0 से हराया
Fri, 25 Oct 2019 08:25 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 25 Oct 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
अमिने चेरमिती
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन सुपर लीग में गुरुवार को मुंबई सिटी ने केरला ब्लास्टर्स पर शानदार जीत दर्ज की। केरल के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने केरला ब्लास्टर्स को 1-0 से हरा दिया। मुंबई की तरफ से अमिने चेरमिती ने 82वें मिनट शानदार गोलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमें काफी देर तक गोल करने मं नाकाम रही, लेकिन अमीने ने एक शानदार गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद केरला ब्लास्टर्स और दबाव में आ गई। हालांकि, उसने वापसी करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही।
विज्ञापन