{"_id":"5de3f8f88ebc3e54cd44cb2e","slug":"isl-2019-kerala-blasters-vs-fc-goa-match-ends-with-draw-by-2-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL 2019: गोवा ने केरल को ड्रॉ पर रोका, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL 2019: गोवा ने केरल को ड्रॉ पर रोका, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला
Sun, 01 Dec 2019 11:01 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
गोवा vs केरला ब्लास्टर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
गोवा ने रविवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स को ड्रॉ पर रोक दिया। कोच्ची के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ।
विज्ञापन
केरल की तरफ से सर्जियो सिडोंचा ने पहले मिनट में गोलकर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। मगर इसकी भरपाई गोवा के मुरताडा ने 41वें मिनट में गोलकर मुकाबला को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
इसके कुछ ही देर बाद केरला की तरफ से राफेल ने 59वें मिनट गोलकर गोवा पर 2-1 की बढ़त बना ली, लेकिन गोवा की तरफ से लेनी रॉड्रिग्ज ने 90+2वें मिनट में शानदार गोलकर इस मुकाबले को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। हालांकि, गोवा के मुरताडा को फॉल के कारण 52वें मिनट रेड कार्ड दिखाया गया।
विज्ञापन