{"_id":"5c06f66abdec22419975b290","slug":"isl-2018-19-jamshedpur-fc-hold-kerala-blasters","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL 2018: डोंगेल के गोल से केरल ने जमशेदपुर के खिलाफ हार टाली","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL 2018: डोंगेल के गोल से केरल ने जमशेदपुर के खिलाफ हार टाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 03:25 AM IST
विज्ञापन
मणिपुर के स्टार खिलाड़ी सिमिलेन डोंगेल के गोल की मदद से मेजबान केरल ब्लास्टर्स की टीम मंगलवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सत्र में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ हार टालने में सफल रही।
विज्ञापन
मौजूदा सत्र में यह दूसरी बार है जब दोनों टीमों ने ड्रा खेला है। जमशेदपुर एफसी ने अपने घरेलू मैदान पर 29 अक्टूबर को केरल को 2-2 की बराबरी पर रोका था।
इस मैच के दोनों गोल दूसरे हाफ में हुए। जमशेदुपर ने 66वें मिनट में विवादित पेनल्टी को गोल में बदल कर 1-0 की बढ़त ली लेकिन डोंगेल ने 10 मिनट बाद बराबरी का गोल कर अपनी टीम को घर में लगातार तीसरी हार से बचा लिया।
विज्ञापन
इस ड्रॉ से हालांकि अंकतालिका में कोई बदलाव नहीं आया। केरला 10 मैचों में एक जीत, छह ड्रॉ और तीन हार के बाद नौ अंक लेकर सातवें स्थान पर है। जमशेदपुर 11 मैचों में तीन जीत, सात ड्रॉ और एक हार के बाद 16 अंक लेकर पांचवें स्थान पर बनी हुई है।
विज्ञापन