IRNvSPA: डिएगो कोस्टा के गोल से स्पेन ने खोला जीत का खाता, ईरान को 1-0 से दी मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा विश्व कप 2018 में बुधवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में स्पेन ने ईरान को 1-0 से हरा दिया। ग्रुप 'बी' के तहत खेले गए इस मुकाबले में स्पेन के स्टार खिलाड़ी डिएगो कोस्टा ने 54वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। बता दें कि विश्व कप में कोस्टा का यह तीसरा गोल है।
गौरतलब है कि पहले हाफ में दोनों टीमें गोलरहित रही। हालांकि, स्पेन ने पहले हाफ में लगातार गोल करने कोशिश की लेकिन ईरान के डिफेंस के आगे नाकाम रहे। दूसरे हाफ के शुरू होने के कुछ ही देर बाद कोस्टा ने वही किया जिसका स्पेन को पिछले 50 मिनट से इंतजार था। कोस्टा ने शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। हालांकि, इसके कुछ देर के बाद यानी 62वें मिनट में ईरान की तरफ से सैयद एजतोलाही ने शानदार गोल दागा था, लेकिन इसे वीडियो असिस्टेंट रैफरी (वीएआर) ने द्वारा खारिज कर दिया। दरअसल,ऑफसाइड होने की वजह से इस गोल को खारिज कर दिया गया। बता दें कि विश्व कप के इतिहास के ऐसा पहली बार हुआ कि, जब वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) ने ग्राउंड रेफरी के दिए गोल को खारिज कर दिया है।
बता दें कि विश्व कप में स्पेन की यह पहली जीत है। अपने पहले मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल के खिलाफ मैच 3-3 से ड्रॉ खेला था। वहीं, दूसरी तरफ ईरान ने मोरक्को को 1-0 से हराकर अपने जीत की विजय आगाज किया था। स्पेन की उम्मीदें को डिएगो कोस्टा ने सफल बनाया। वहीं, मोरक्को के खिलाफ 1-0 की जीत की मदद से ईरान की टीम ग्रुप बी के टॉप पर थी लेकिन स्पेन से इस मुकाबले में 0-1 से मात मिली। बता दें कि ईरान विश्वकप के नॉकआउट में कभी नहीं पहुंच पाई है। अगली स्लाइड में जानिए लाइव कमेंट्री की हालः-
अगली स्लाइड में जानिए लाइव कमेंट्री की हालः-
स्पेन 1ः ईरान 0
Three games, three 1-0 scorelines...
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 20, 2018
A tight day, but #POR #URU and #ESP all do what they need to do. #IRNESP pic.twitter.com/6cQ6xtuIyC
फुलटाइम समाप्त (दूसरे हाफ का खेल खत्म। स्पेन ने ईरान को 1-0 से हराया।)
90+2 मिनटः ईरान के खिलाड़ी ओमिद इब्राहिम को येलो कार्ड दिखाया गया है। स्पेन को फ्री किक मिली, जिसका ईरान ने अच्छा बचाव किया।
90 मिनट का खेल खत्म हो चुका है। 4 मिनट का इंजुरी समय बचा है।
85 मिनटः दूसरे हाफ के खत्म होने में मात्र 5 मिनट का वक्स बचा है। ईरान की टीम काफी प्रयार कर रही स्पेन की बराबरी करने का, लेकिन मौका नहीं भुना पा रही।
71 मिनटः स्पेन ने भी अपनी टीम में बदलाव किया। आंद्रेस इनिएस्टा की जगह कोके को शमिल किया।
69 मिनटः ईरान मे अपनी टीम में बदलाब करते हुए साफी की जगह मोहम्मादी को बुलाया है।
--फैक्टः विश्व कप के इतिहास के ऐसा पहली बार हुआ, कि जब वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) ने ग्राउंड रेफरी के दिए गोल को खारिज कर दिया है।
62 मिनटः सैयद एजतोलाही ने 62वें मिनट में गोल दागा लेकिन वीएआर चेक के दौरान उसे गोल करार नहीं दिया गया। क्योंकि एजतोलाही ऑफ साइड में थे।
60 मिनटः ईरान के पास मौका था लेकिन वह भुना नहीं पाई।
स्पेन 1-0 से आगे (स्पेन 1ः 0 ईरान)
54 मिनटः गोल (डिएगो कोस्टा 54')
#ESP get their goal! @diegocosta gets his third of the #WorldCup as Spain take the lead!#IRNESP 0-1 pic.twitter.com/6JwMoQERt4
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 20, 2018
GOAL! Spain have the breakthrough but it is a fortunate one. Costa turns inside the box and Rezaeian's clearance ricochets off the Spanish striker and into the net pic.twitter.com/Jwpw7HXj0k
— ITV Football (@itvfootball) June 20, 2018
54 मिनटः...और ये गोल। डिएगो कोस्टा ने 54वें मिनट में शानदार गोल दागकर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिलाई।
50 मिनटः स्पेन शुरु से ही ईरान पर दबाव बना रही है। ईरान गेंद को पाने की हर संभव प्रयार कर रही है, लेकिन स्पेन उसे मौका नहीं दे पा रही है।
49 मिनटः स्पेन को कॉर्नर मिला, जिसे इस्को ने आसानी से पकड़ा और गोल पोस्ट के पास फ्लिक किया लेकिन नाकाम रहे।
45 मिनटः दूसरे हाफ का खेल शुरू
-दूसरे हाफ के लिए खिलाड़ी मैदान पर आ चुके हैं।
-फैक्टः ईरान विश्वकप के नॉकआउट में कभी नहीं पहुंच पाई है। स्पेन के लिए यह मुकाबला जीतना कापी अहम है।
-पहला हाफ रहा गोलरहित होने के बाद दूसरे हाफ में कुछ दिलचस्प होने की उम्मीद।
पहला हाफः स्पेन 0ः ईरान 0
Key stats:
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 20, 2018
👉 #ESP have had 71% of possession
👉 #IRN can qualify with a win#IRNESP pic.twitter.com/qvNMIHzlvQ
Lots of noise, but no goals...#IRNESP pic.twitter.com/jEQ6iecKzr
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 20, 2018
-पहले हाफ तक गेंद पोजेशनः ईरान 29, स्पेन 71
-पहले हाफ तक ईरान को 2 ऑफ टारगेट, 0 ऑन टारकगेल गोल करने का मौका मिला, जबकि स्पेन को ऑफ टारगेट 5 और ऑन टारगेट 4 गोल करने के अवसर मिले।
-पहले हाफ तक स्पेन को 2 कॉर्नर, 9 फाउल जबकि ईरान को 1 कॉर्नर औक 6 फाउल मिले।
पहले हाफ का खेल समाप्त। गोलरहित रहा पहला हाफ।
45+2 मिनटः स्पेन के पास अच्छा मौका था लेकिन सिल्वा ने गोल करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। गेंद बाहर की ओर चली गई।
45 मिनट का खेल समाप्त। 3 मिट का समय और जोड़ा गया है।
पहले हाफ का खेल खत्म होने में मात्र 4 मिनट का समय बचा है। दोनों ही टीम गोल करने में नाकाम रही।
41 मिनटः दोनों ही टीमों के पास काफी नजदीकी मामला था।
40 मिनटः बस कुछ ही देर में हाफ टाइम तक का खेल खत्म होने वाला है, लेकिन दोनों ही टीम अङी तक गोल नहीं कर पाई।
29 मिनटः स्पेन के पास गोल करने का अच्छा मौका था लेकिन गेंद बैकपोस्ट से ऊपर चली गई।
स्पेन के खिलाड़ी गेरार्ड पिके अपना 100 विं मैच खेल रहे हैं।
25 मिनटः स्पेन स्पेन को फ्री किक मिली। सिल्वा ने शानदार शॉट लगाया लेकिन ईरान के गोलकीपर में अच्छे तरीके से गेंद को लपका।
15 मिनटः 15 मिनट का खेल हो चुका है, मगर दोनों ही टीमें बराबर की टक्कर दे रही है।
14 मिनटः ईरान के खिलाड़ी करीम ने सरदार से गेंद लेकर 20 यार्ड से शानदार गेंद मारा। अभी तक के मुकाबले में ईरान वाकई अच्छा खेल रही है।
10 मिनटः ईरान को फ्री किक मिली। अमिरी ने शॉट लगाया, लेकिन स्पेन के डिफेंस को नहीं तोड़ पाए।
1 मिनटः दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू
स्पेन ने किक आॅफ किया।
दोनों टीम के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुके हैं और कुछ ही देर में एक रोमांचक मुकाबला शुरू होने वाला है।
नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
टीमें इस प्रकार हैंः-
स्पेनः डेविड डी गी, दानी कार्वाजल, गेरार्ड पिके, सर्जियो बुस्केट्स, आंद्रेस इनिएस्टा, लुकास वाजक्यूज, सर्गियो रामोस, जोर्डी अल्बा, डिएगो कोस्टा, डेविड सिल्वा, इस्को।
ईरानः अलीरेजा बेरानवंद, हाजी साफी, सैयद एजतोलाही, मुर्तजा पौरालिगंजजी, ओमिद इब्राहिमी, करीम अंसारीफार्द ,वाहिद अमिरी, महदी तोराबी, मजीद होसेनीनी, सरदार अजमौन, रामिन रेजियान।
Complete the sentence:
"I think the winner of this match will be _________________"#IRNESP pic.twitter.com/SjhU3SIJ9g
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 20, 2018