{"_id":"62cdc053303ec1634f614947","slug":"iran-sacked-the-coach-dragon-scositch-four-months-before-the-world-cup-the-first-match-in-the-world-cup-on-21-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran Football: ईरान ने विश्व कप से चार महीने पहले कोच को किया बर्खास्त, 21 नवंबर को विश्व कप में पहला मैच","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Iran Football: ईरान ने विश्व कप से चार महीने पहले कोच को किया बर्खास्त, 21 नवंबर को विश्व कप में पहला मैच
Wed, 13 Jul 2022 12:11 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:11 AM IST
सार
स्कोसिच फरवरी 2020 में टीम के कोच बने थे और उनकी देख-रेख में टीम एशियाई विश्व कप क्वालिफिकेशन में आठ जीत और एक ड्रॉ के साथ शीर्ष पर रही थी।
विज्ञापन
ड्रैगन स्कोसिच
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ईरान ने फुटबॉल विश्व कप से चार महीने पहले टीम के मुख्य कोच ड्रैगन स्कोसिच को बर्खास्त कर दिया। ईरान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने कहा कि क्रोएशिया के 53 वर्षीय कोच टीम के साथ कतर नहीं जाएंगे।
एशिया की शीर्ष रैंकिंग (23वें नंबर पर) वाली ईरान की टीम विश्व कप में इंग्लैंड, वेल्स और अमेरिका के साथ ग्रुप बी में है। उसका अभियान 21 नवंबर से शुरू होगा। स्कोसिच फरवरी 2020 में टीम के कोच बने थे और उनकी देख-रेख में टीम एशियाई विश्व कप क्वालिफिकेशन में आठ जीत और एक ड्रॉ के साथ शीर्ष पर रही थी। देश के राष्ट्रीय महासंघ ने अभी उनकी जगह किसी और नाम की घोषणा नहीं की है।