{"_id":"5f1945a694ea7051984db972","slug":"inter-milan-played-draw-juventus-have-a-chance-to-win-the-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर मिलान ने खेला ड्रॉ, यूवेंटस के पास खिताब अपने नाम करने का मौका","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंटर मिलान ने खेला ड्रॉ, यूवेंटस के पास खिताब अपने नाम करने का मौका
Thu, 23 Jul 2020 01:40 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
इंटर मिलान
- फोटो : social media
इंटर मिलान ने बुधवार को फायोरेनटिना के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला जिससे यूवेंटस के पास गुरुवार को अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने वाला लगातार नौवां सिरी एक खिताब जीतने का मौका होगा। इंटर की टीम हालांकि दुर्भाग्यशाली रही जब रोमेलू लुकाकू और एलेक्सिस सांचेज के शॉट गोल पोस्ट से टकरा गए।
विज्ञापन
यूवेंटस की टीम अगर गुरुवार को उडिनेसी में जीत दर्ज करती है तो अटलांटा पर नौ अंक की बढ़त बना लेगी, जबकि तीन दौर का खेल बाकी रहेगा। ऐसे में अटलांटा की टीम ज्यादा से ज्यादा यूवेंटस की बराबरी कर सकती है और बेहतर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के कारण यूवेंटस की टीम खिताब जीत लेगी। इंटर की टीम अटलांटा से एक अंक पीछे तीसरे स्थान पर है और दूसरे स्थान पर जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई है।
विज्ञापन