{"_id":"5f113ac22bb4346bdb702fcc","slug":"inter-milan-kept-the-title-hopes-alive-with-a-big-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर मिलान ने बड़ी जीत से बरकरार रखी खिताब की उम्मीद, युवेंटस से अब केवल छह अंक पीछे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंटर मिलान ने बड़ी जीत से बरकरार रखी खिताब की उम्मीद, युवेंटस से अब केवल छह अंक पीछे
Fri, 17 Jul 2020 11:15 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : social Media
इंटर मिलान ने स्पॉल को 4-0 से करारी शिकस्त देकर इटालियन प्रीमियर लीग सेरी ए में खिताब जीतने की अपनी धुंधली उम्मीदों को बरकरार रखा। एंटोनियो कैडरेवा, क्रिस्टयानो बिरागी, अलेक्सिस सांचेज और राबर्टो गागलियार्डिनी के गोल की मदद से इंटर मिलान अब शीर्ष पर चल रहे युवेंटस से केवल छह अंक पीछे रह गया है। अभी पांच दौर के मैच खेले जाने बाकी है। युवेंटस ने अपना पिछला मैच सासुओलो से 3-3 से ड्रॉ खेला था।
विज्ञापन
युवेंटस के अब 77 जबकि इंटर मिलान के 71 अंक हैं। स्पॉल अभी दूसरी डिवीजन में खिसकने के लिए तय स्थान (रेलीगेशन जोन) से 11 अंक आगे है। इस बीच टोरिनो ने जेनोओ को 3-0 से हराकर शीर्ष डिवीजन में बने रहने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। उसकी तरफ से ब्रेमर, सासा लुकिच और आंद्रिया बेलोटी ने गोल किए। इससे टोरिनो ‘रेलीगेशन जोन’ से आठ अंक आगे हो गया है।
विज्ञापन