{"_id":"5d517be68ebc3e6c9874a446","slug":"indian-women-football-team-gets-special-trophy-for-their-performance-in-cotif-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला फुटबॉल टीम को स्पेन में मिली विशेष ट्रॉफी, कोटिफ कप में किया था शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय महिला फुटबॉल टीम को स्पेन में मिली विशेष ट्रॉफी, कोटिफ कप में किया था शानदार प्रदर्शन
Mon, 12 Aug 2019 08:17 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 12 Aug 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
इंडियन महिला फुटबॉल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला फुटबॉल टीम के वेलेंसिया में कोटिफ कप में प्रदर्शन से प्रभावित टूर्नामेंट के अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को तीसरे स्थान की विशेष ट्रॉफी प्रदान की। भारतीय टीम ने कोटिफ कप में चार मैच खेले जिनमें से दो जीते और दो हारे। टीम ने मौरितानिया को 3-1 से और बोलिविया को 7-0 से मात दी। उसे विल्लारियल और स्पेन अंडर -19 टीम से 0-2 के समान अंतर से हार मिली। टूर्नामेंट में यह टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय टीम को फेयरप्ले पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन
भारत के मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने टीम के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘इस बार हमारा प्रदर्शन काफी बेहतर रहा और आयोजकों ने इस पर संज्ञान लिया। यहां तक विल्लारियल और स्पेन के खिलाफ जिन दो मैचों में हमें हार मिली, वे भी काफी करीबी रहे। उन्होंने वास्तव में पिछले एक साल में हमारी प्रगति की सराहना की।’
विज्ञापन