फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian team captain Sunil Chhetri strike in running for 2017 AFC Cup Goal of Tournament

सुनील छेत्री का गोल AFC कप गोल आफ द टूर्नामेंट के लिए नामित

Wed, 08 Nov 2017 02:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 08 Nov 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
Indian team captain Sunil Chhetri strike in running for 2017 AFC Cup Goal of Tournament
बेंगलुरू एफसी - फोटो : indian express

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री द्वारा किए गए गोल को एएफसी कप गोल ऑफ टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोल के लिये नामित किया गया है। दरअसल, बेंगलुरू एफसी की एएफसी कप में मालदीव के माजिया स्पोर्ट्स एंड रिकरेशन क्लब के खिलाफ 1-0 से जीत में छेत्री ने गोल किया था। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि छेत्री ने 31 मई को खेले गए ग्रुप मैच में 57वें मिनट में माजिया की डिफेंडर को छकाकर गोल किया और अपनी टीम को अंतर क्षेत्रीय सेमीफाइनल में पहुंचाया। छेत्री के अलावा जिन तीन अन्य गोल को नामित किया गया है, उनमें मलेशिया के जोहोर दारूल ताजिम के खिलाड़ी नाजमी फैज का बियोंगकेट अंगकोर के खिलाफ विजयी गोल, इराकी टीम अल जावरा के स्ट्राइकर मोहनाद अब्दुलरहीम का अल जैश के खिलाफ किया गया गोल और फिलीपीन्स के क्लब कारेस नेग्रोस के मिडफील्डर इयान रामसे के टैम्पाइन रोवर्स के खिलाफ किया गया गोल शामिल हैं।
विज्ञापन


पढ़ेंः- AIFF ने मोहन बगान और ईस्ट बंगाल को एएफसी लाइसेंस देने से किया मना
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एएफसी कप 2017 गोल आफ द टूर्नामेंट के विनर का फैसला एएफसी कप के आफिसियल फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट पर आम जनता के वोट से होगा।  सुनील छेत्री की अगुवाई में भारतीय फुटबॉल टीम ने मकाऊ को 4-1 से शिकस्त देकर चौथी बार एएफसी एशिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है।

यह टूर्नामेंट 2019 में यूएई में खेला जाएगा। भारत को राउलिन बोर्जेस ने 28वें मिनट में बढ़त दिलाई थी। जबकि स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने 60वें मिनट में दूसरा गोल दागा था। इस बीच मकाऊ के डिफेंडर ने 70वें मिनट में आत्मघाती गोल किया, जबकि जेजे लालपेखलुआ ने 92वें मिनट में चौथा गोल करके भारत की बड़ी जीत सुनिश्चित की थी। मकाऊ के लिए एकमात्र गोल निकोलस टेराओ ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed