{"_id":"5e48b58a8ebc3ee5e86a538b","slug":"indian-super-league-kerala-blasters-beat-bengaluru-fc","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन सुपर लीग: ओग्बेचे के 'डबल' ने केरल को बेंगलुरु पर दिलाई जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंडियन सुपर लीग: ओग्बेचे के 'डबल' ने केरल को बेंगलुरु पर दिलाई जीत
Sun, 16 Feb 2020 08:52 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 16 Feb 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
केरल ब्लास्टर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल ब्लास्टर्स ने पिछड़ने के बाद बार्थोलोमेव ओग्बेचे के दो गोल की बदौलत शानदार वापसी करते हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मुकाबले में शनिवार को बेंगलुरु एफसी को 2-1 से हरा दिया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में डेशहोर्न ब्राउन ने 16वें मिनट में गोल कर बेंगलुरु को 1-0 से आगे कर दिया, लेकिन ओग्बेचे ने दो गोल करते मेजबान टीम को जीत दिला दी। इसमें से एक गोल पेनल्टी पर हुआ।
विज्ञापन
ओग्बेचे ने हाफ टाइम से ठीक पहले फ्री किक पर गोल कर केरल ब्लास्टर्स को बराबरी पर पहुंचा दिया। इसके बाद मैच के 70वें मिनट में ब्लास्टर्स को पेनल्टी मिली जिस पर ओग्बेचे ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। बेंगलुरु की टीम पहले ही प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है जबकि केरल की टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो गई है।
विज्ञापन