फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian Legend Footballer Chuni Goswami Passes Away at 82

नहीं रहे महान फुटबॉलर चुन्नी गोस्वामी, भारत को दिलाया था 1962 एशियाई खेलों का गोल्ड

Thu, 30 Apr 2020 07:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 30 Apr 2020 07:01 PM IST
सार

  • 1962 के एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम के कप्तान 
  • बंगाल के किशोरगंज यानी आज के बांग्लादेश में पैदा हुए थे चुन्नी
  • फुटबॉलर के साथ-साथ एक सफल क्रिकेटर भी थे चुन्नी गोस्वामी
  • रणजी ट्रॉफी में संभाली बंगाल क्रिकेट टीम की कप्तानी

विज्ञापन
Indian Legend Footballer Chuni Goswami Passes Away at 82
चुन्नी गोस्वामी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत के महान पूर्व फुटबॉलर चुन्नी गोस्वामी का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उन्होंने यहां एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और बेटा सुदिप्तो हैं। महज आठ साल की उम्र में मोहन बागान की जूनियर टीम में शामिल हो चुके गोस्वामी का जन्म बंगाल के किशोरगंज (मौजूदा बांग्लादेश) में हुआ था।

विज्ञापन


गोस्वामी 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के कप्तान थे। गोस्वामी ने भारत के लिए बतौर फुटबॉलर 1956 से 1964 तक 50 मैच खेले। उसी टीम में पीके बनर्जी और तुलसीदास बालाराम भी थे। इन तीनों खिलाड़ियों को भारतीय फुटबॉल इतिहास की प्रेरणा शक्ति कहा जाता है।

विज्ञापन

बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम के कप्तान

चुन्नी गोस्वामी बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी खेल चुके हैं। 1962 और 1973 के बीच उन्होंने 46 प्रथम श्रेणी मैचों में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया। बंगाल उनकी कप्तानी में ही 1971-72 सीजन में फाइनल में पहुंची थी हालांकि यहां उन्हें अजीत वाडेकर की कप्तानी वाली बॉम्बे टीम से हार का सामना करना पड़ा था। परिवार के सूत्र ने पीटीआई से कहा, 'उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल में करीब पांच बजे उनका निधन हो गया।' वह मधुमेह, प्रोस्ट्रेट और तंत्रिका तंत्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रोम ओलंपिक में भी लिया था हिस्सा

भारत के लिए 1956 से 1964 के बीच में 50 अंतरराष्ट्रीय मैच (जिसमें से 36 अधिकारिक थे) खेले जिनमें रोम ओलंपिक शामिल था, उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 13 गोल दागे। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान के रूप में उन्होंने देश को 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और इस्राइल में 1964 एशिया कप में रजत पदक दिलाया। यह अब तक का भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। गोस्वामी बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी खेले थे। क्रिकेटर के तौर पर उन्होंने 1962 और 1973 के बीच 46 प्रथम श्रेणी मैचों में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया।


ढेरों सम्मानित अवॉर्ड भी मिले

गोस्वामी, पीके बनर्जी और तुलसीदास बलराम भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम दौर की शानदार फॉरवर्ड पंक्ति का हिस्सा थे जब भारत एशिया में फुटबॉल की महाशक्ति था  गोस्वामी ने 1962 में एशिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर का पुरस्कार जीता था, उन्हें 1963 में अर्जुन पुरस्कार और 1983 में पद्मश्री से नवाजा गया। भारतीय डाक विभाग ने जनवरी में उनके 82वें जन्मदिन पर भारतीय फुटबॉल में उनके योगदान के लिए विशेष डाक टिकट जारी किया।


ऐसा रहा करियर

गोस्वामी पूरी जिंदगी एक ही क्लब मोहन बागान के लिए खेले जहां से 1968 में रिटायर हुए। वह पांच सत्र में टीम के कप्तान रहे और 2005 में मोहन बागान रत्न बने। वहीं 1966 में उन्होंने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से 8 विकेट चटकाए जिससे संयुक्त मध्य और पूर्वी क्षेत्र की टीम ने गैरी सोबर्स की वेस्टइंडीज टीम को पारी से हराया था। उन्होंने 1971-72 रणजी ट्रॉफी फाइनल में बंगाल की कप्तानी की थी, हालांकि टीम ब्रैबोर्न स्टेडियम में बॉम्बे से हार गई थी। गोस्वामी 1970 के दशक में भारतीय फुटबॉल के चयनकर्ता भी थे और 1996 में जब राष्ट्रीय फुटबॉल लीग शुरू हुई तो वह सलाहकार समिति का भी हिस्सा थे।


एआईएफएफ ने व्यक्त किया शोक

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने गोस्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया। एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘यह सुनकर दुख हुआ कि भारत के सबसे महान फुटबॉलरों में से एक ‘चुन्नी दा’ अब नहीं रहे। भारतीय फुटबॉल में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।' उन्हाोंने कहा, ‘वह भारतीय फुटबॉल की स्वर्णिम पीढ़ी का पर्याय बने रहेंगे। चुन्नी दा, आप हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहोगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed