{"_id":"5dced4658ebc3e54846b5c3a","slug":"indian-footballs-ashalata-devi-nominated-for-afc-player-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय कप्तान आशालता एएफसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय कप्तान आशालता एएफसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित
Fri, 15 Nov 2019 10:07 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
आशालता देवी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान लोइतोंगबाम आशालता देवी को एएफसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। पुरस्कार समारोह हांगकांग के सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र में दो दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
इंफाल की 26 वर्षीय इस खिलाड़ी ने भारत को 2019 सैफ चैंपियन बनने में अहम योगदान दिया। उन्होंने 2020 ओलंपिक क्वालिफायर के दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके शानदार खेल के कारण सेथु एफसी ने भारतीय महिला लीग का खिताब जीता था।
विज्ञापन
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने 2018-19 के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी चुना था। आशालता के अलावा चीन की ली यिंग और जापान की साकि कुमागई का भी नामांकन हुआ है।
विज्ञापन