फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian football team New problem, Sunil Chhetri, Gurpreet and Sandesh Jhingan didn't get entry for Asian Games

Asian Games: भारतीय फुटबॉल टीम की बढ़ी परेशानी, एशियाड के लिए सुनील छेत्री-गुरप्रीत को नहीं मिली एंट्री! जानें

Sat, 29 Jul 2023 09:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 29 Jul 2023 09:58 PM IST
सार

एशियन गेम्स की टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की उम्र 23 साल से कम होनी जरुरी है। हालांकि, इसमें एक नियम यह भी है कि आपकी टीम में तीन खिलाड़ी 23 साल से अधिक की उम्र वाले हो सकते हैं। इसके बावजूद तीनों सुपरस्टार्स छेत्री, झिंगन और गुरप्रीत को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन
Indian football team New problem, Sunil Chhetri, Gurpreet and Sandesh Jhingan didn't get entry for Asian Games
सुनील छेत्री - फोटो : Indian Football/Twitter

विस्तार

एशियन गेम्स से पहले ही भारतीय फुटबॉल टीम मुश्किलों में फंस गई है। दरअसल, इस साल सितंबर-अक्तूबर में चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स के लिए कप्तान सुनील छेत्री, गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू और संदेश झिंगन को भारतीय फुटबॉल टीम के 22 सदस्यीय स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। इसके बाद से फुटबॉल मैनेजमेंट टीम को लेकर संशय में है। टीम तो चुन ली गई है, लेकिन मैनेजमेंट ऑर्गेनाइजर्स इस मामले पर बातचीत कर रहा है। 
विज्ञापन

दरअसल, इन तीनों स्टार्स को टीम में नहीं चुने जाने की वजह इनकी उम्र है क्योंकि एशियन गेम्स की टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की उम्र 23 साल से कम होनी जरुरी है। हालांकि, इसमें एक नियम यह भी है कि आपकी टीम में तीन खिलाड़ी 23 साल से अधिक की उम्र वाले हो सकते हैं। इसके बावजूद तीनों सुपरस्टार्स छेत्री, झिंगन और गुरप्रीत को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियन गेम्स के नियमों के मुताबिक, साल 2002 से इस टूर्नामेंट में केवल अंडर-23 खिलाड़ी ही खेलते हैं। इसके अलावा तीन ऐसे खिलाड़ियों को भी चुनने की अनुमती दी जाती है, जिनकी उम्र 23 साल से अधिक रहती है। जिसकी वजह से सवाल उठ रहे हैं कि आखिरी इन तीनों सुपरस्टार्स को टीम में क्यों नहीं शामिल किया गया है। हालांकि, अब इस मामले पर ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने सफाई भी दी है।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन तीनों खिलाड़ियों को टीम शामिल करने की अनुमति ना मिलने पर IOA और AIFF ने व्यक्तिगत रूप से एशियन गेम्स के आयोजकों से बात की है। साथ ही नियमों के तहत छेत्री, झिंगन और गुरप्रीत को टीम में शामिल करने की बात की है। IOA और AIFF का कहना है कि जब तीन खिलाड़ी 23 से ऊपर की उम्र के हो सकते हैं तो कन्फ्यूजन किस बात को लेकर है। 

इस बीच AIFF के सचिव शाजी प्रभाकरन ने कहा कि हम अधिकारियों से बात कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमें इसके लिए अनुमति मिल जाएगी। इससे पहले भारतीय फुटबॉल टीम के एशियन गेम्स में खेलने पर भी संशय था। दरअसल, इसमें एशिया की शीर्ष आठ टीमों को ही खेलने की अनुमति होती है। भारत एशिया की शीर्ष आठ फुटबॉल टीमों में नहीं था। हालांकि, AIFF ने केंद्र सरकार से बात कर अनुमति तो ले ली, लेकिन अब नई मुसीबत खड़ी हो गई है। भारत ने पिछली बार 2014 में इंचियोन एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था। टीम इंडिया 2018 में इंडोनेशिया में जगह बनाने से चूक गई थी। एशियन गेम्स 23 सितंबर 2023 से आठ अक्तूबर 2023 के बीच खेले जाएंगे।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम मौजूदा स्क्वॉड
अनवर अली, गुरुमीत, लालेंगमाविया, नरेंद्र, रहीम अली, लालनंटलुआंगा बाविटलुंग, रोहित दानू, प्रभसुखन सिंह गिल, अनिकेत अनिल जाधव, राहुल कन्नोली प्रवीण, अमरजीत सिंह कियाम, आकाश मिश्रा, धीरज सिंह मोइरांगथेम, थोइबा सिंह मोइरांगथेम, महेश सिंह नाओरेम, रोशन सिंह नाओरेम, शिव शक्ति नारायणन, आशीष राय, विक्रम प्रताप सिंह, दीपक टांगरी, जेकसन सिंह थौनाओजम, सुरेश सिंह वांगजाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed