{"_id":"5db1a9f28ebc3e93a230e5b8","slug":"indian-football-team-drops-two-spots-to-106th-position-in-latest-fifa-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टीम को फीफा रैंकिंग में हुआ नुकसान, खिसककर 106वें स्थान पर पहुंची","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय टीम को फीफा रैंकिंग में हुआ नुकसान, खिसककर 106वें स्थान पर पहुंची
Thu, 24 Oct 2019 07:11 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 24 Oct 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फुटबॉल टीम को ताजा जारी फीफा रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। सुनील छेत्री की अगुवाई वाली टीम अब दो स्थान के नुकसान के साथ 106वें पायदान पर खिसक गई है। हाल ही में वर्ल्ड कप क्वालीफायर के मुकाबले में टीम ने खराब रैकिंग वाली बांग्लादेश के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला था। इसका असर गुरुवार को जारी हुई फीफा रैकिंग में भी देखने को मिला।
विज्ञापन
सितंबर में एशियाई चैंपियनशिप कतर के खिलाफ भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल रहित ड्रा खेला था लेकिन अपने घरेलू मैदान पर टीम बांग्लादेश के खिलाफ इस प्रदर्शन को दोहराने में असफल रही।
विज्ञापन
वहीं बांग्लादेश की टीम को इस ड्रा से फायदा हुआ है और वह तीन स्थान के फायदे के साथ 184वें स्थान पर पहुंच गई है। रैंकिंग में बेल्जियम की टीम शीर्ष पर बरकरार है उसके बाद फ्रांस और ब्राजील क्रमशः दूसरे-तीसरे स्थान पर काबिज है।
विज्ञापन