{"_id":"5dc6ac678ebc3e5b740632ad","slug":"indian-football-team-crashed-out-from-afc-u-19-championships-qualifiers-defeated-by-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएफसी अंडर-19 क्वालिफायर से बाहर हुई भारतीय फुटबॉल टीम, सऊदी अरब के हाथों मिली हार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एएफसी अंडर-19 क्वालिफायर से बाहर हुई भारतीय फुटबॉल टीम, सऊदी अरब के हाथों मिली हार
Sat, 09 Nov 2019 05:39 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 09 Nov 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल
- फोटो : indian football twitter
भारतीय अंडर-19 फुटबॉल टीम को सऊदी अरब के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सऊदी अरब की टीम ने भारतीय टीम को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
मैच में अहमद अल्बासास ने सऊदी अरब की तरफ से हैट्रिक लगाई और भारत को एएफसी अंडर-19 चैम्पियनशिप क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर कर दिया। घरेलू मैदान पर खेल रही सऊदी अरब की टीम ने दूसरे मिनट में ही गोल से खाता खोल लिया और 10वें मिनट में बढ़त को 2-0 कर लिया, इसके बाद 28वें मिनेट में टीम 4-0 से आगे निकल गई।
विज्ञापन
क्वालीफिकेशन से बाहर हो चुकी भारतीय टीम अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले रविवार को यहां अफगानिस्तान से भिड़ेगी।