दावेदार: सुनील छेत्री एएफसी कप के श्रेष्ठ तीन स्ट्राइकरों के लिए नामित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फुटबॉल टीम के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री को एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) कप में महाद्वीप के दूसरे स्तर की क्लब प्रतियोगिता के तीन सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों के दावेदार के रूप में शामिल किया गया है। छेत्री के अलावा इस सूची में 13 अन्य खिलाड़ियों मको भी जगह मिली है। इन 13 खिलाड़ियों में तीन विजेताओं का फैसला प्रशंसकों के मतदान से होगा।
छेत्री ने 2013 के बाद से एएफसी कप के चार सत्रों में भाग लिया है और उन्होंने इस दौरान 18 गोल किए है। उन्होंने पहली बार 2013 में चर्चिल ब्रदर्स की ओर से एएफसी कप में भाग लिया था। वह इसके बाद 2016, 2017 और 2018 में बंगलूरू एफसी के लिए मैदान पर उतरे। इस टूर्नामेंट में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2016 एएफसी कप में बंगलूरु एफसी की कप्तानी करते हुए उपविजेता रहना था। फाइनल में उन्हें एयरफोर्स क्लब ऑफ इराक ने हराया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों में छेत्री के नाम 72 गोल है और वह यहां इस मामले में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
बयान में लिखा गया है, ‘उन्होंने 2016 के फाइनल में बंगलूरु की कप्तानी की, उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गत चैंपियन जोहर दारुल ताजीम टीम के खिलाफ आया था, जहां उन्होंने दो गोल किए थे।'
Who is your favourite all-time #AFCCup striker? 🤔
Hammadi Ahmed
Bienvenido Marańon
Ali Ashfaq
Aleksandar Duric
Mohamad Ghaddar
Sunil Chhetri
Mahmoud Shelbaieh
Amjad Radhi
Rico
Issam Jemaa
Abdelhadi Al Maharmeh
Raja Rafe
Manuchehr Dzhalilov
🗳 VOTE: https://t.co/D6hamKTvw0 pic.twitter.com/oNlbygqIjJ— #AFCCup2021 (@AFCCup) March 27, 2021