{"_id":"5b27d5b64f1c1b6d4d8b722a","slug":"india-will-play-against-saudi-arabia-and-china-before-afc-asian-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएफसी एशियन कप से पहले सऊदी अरब और चीन से खेलेगा भारत ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एएफसी एशियन कप से पहले सऊदी अरब और चीन से खेलेगा भारत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jun 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
अगले साल होने वाले एएफसी एशियन कप से पहले भारतीय फुटबॉल टीम का ऊंची रैंकिंग वाले सऊदी अरब और चीन से अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलना तय है। अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एशियन कप 2019 पांच जनवरी से एक फरवरी तक यूएई में होगा। भारतीय टीम को यूएई, थाईलैंड और बहरीन के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। एआईफएफ के महासचिव कुशाल दास ने कहा कि दोनों महासंघों के साथ बातचीत अंतिम चरण में है। हम उनसे बात कर रहे हैं और यह 90 फीसद तय है।
विज्ञापन
हम अक्टूबर-नवंबर में एक मैच देश में और एक विदेश में आयोजित करने की कोशिश कर रह हैं। रूस में चल रहे विश्व कप में खेल रही सऊदी अरब की टीम मौजूदा फीफा रैंकिंग में 67वें नंबर पर है, जबकि चीन 75वें स्थान पर है। भारतीय टीम 97वें स्थान, जबकि एशियन रीजन में वह 14वें नंबर पर है।
विज्ञापन
एशियन कप के लिए एशिया की 24 टीमों को छह ग्रुपों में बांटा गया है। मुंबई में हाल ही में आयोजित चार देशों का इंटर कॉन्टिनेंटल कप जीतने से सुनील छेत्री की अगुआई वाली भारतीय टीम का मनोबल काफी बढ़ गया है। भारत ने फाइनल में छेत्री के दो गोल से केन्या को 2-0 से हराया था।