फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   india vs kenya intercontinental cup match preview 

इंटरकॉन्टिनेंटल कप:  भारत और केन्या के बीच होगी खिताबी टक्कर, छेत्री पर होगी सबकी निगाहें

Sat, 09 Jun 2018 09:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 09 Jun 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
india vs kenya intercontinental cup match preview 
सुनील छेत्री

भारतीय फुटबॉल टीम रविवार को चार देशों के इंटर कॉन्टिनेंटल कप में केन्या के खिलाफ उतरेगी। करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री और घरेलू दर्शकों की हौसलाअफजाई के बीच मेजबान टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दुनिया के तीसरे श्रेष्ठ स्कोरर छेत्री ने अभी तक तीनों मैचों में गोल किए हैं।

विज्ञापन


चीनी ताइपे के खिलाफ तो वह हैट्रिक लगाने में सफल रहे थे जबकि केन्या के खिलाफ लीग मैच में दो गोल किए थे। कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन की भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को अगले वर्ष जनवरी में होने वाले एएफसी एशियन कप की तैयारियों के तौर पर ले रही है। खिताबी जीत से भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा होगा। 
विज्ञापन


लीग मैच में भारत ने केन्या को 3-0 से पराजित किया था जोकि छेत्री का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सौवां मैच था। फाइनल में छेत्री के खिलाड़ी उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। अभी तक भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज का खेल दिखाया है लेकिन मेजबान टीम केन्या को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकती क्योंकि केन्या ने न्यूजीलैंड को 2-1 से और चीनी ताइपे को 4-0 से पराजित किया था। इस मैच में कोच कांस्टेनटाइन यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि उनकी श्रेष्ठ एकादश उतरे। पिछले मैच में सात बदलाव किए गए थे जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छेत्री और जेजे हैं लय में 

india vs kenya intercontinental cup match preview 
sunil chhetri

छेत्री और जेजे लालपेखलुआ किसी भी रक्षक पंक्ति के लिए चुनौती बन सकते हैं। केन्या भी कोई अपवाद नहीं है। भारत के पास उदांता सिंह, अनिरुद्ध थापा, प्रणय हलदर और हैलीचरण नरजारी के रूप में अच्छे मिडफील्डर हैं लेकिन उन्हें मजबूत कदकाठी के केन्याई फारवर्ड खिलाड़ियों के आगे कड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी।

रक्षण पंक्ति में संदेश झिंगान, प्रीतम कोटल और शुभाशीष बोस हैं। पिछले मैच में बैंच पर बैठे गोलकीपर गुरुप्रीत सिंह संधू इस मैच में फिर दायित्व संभालेंगे। दूसरी ओर केन्या भी मजबूत हौसले के साथ उतरेगी क्योंकि उसने पिछले मैच में चीनी ताइपे को पराजित किया है। उनके स्ट्राइकर ओवेला ओचिंग और पिस्टन मुताम्बा पर काफी कुछ दारोमदार रहेगा। 

मैच का प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स-2 पर रात्रि 8 बजे से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed