{"_id":"5df3b4518ebc3e87975ac11a","slug":"india-u-17-womens-football-team-loses-0-3-to-sweden","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम की खराब शुरुआत, पहले मैच स्वीडन से मिली हार ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम की खराब शुरुआत, पहले मैच स्वीडन से मिली हार
Fri, 13 Dec 2019 09:24 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 13 Dec 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम स्वीडन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय अंडर-17 महिला टीम को तीन देशों के फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने पहले ही मुकाबले में स्वीडन के हाथों 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। स्वीडन के लिए मालटिडा विनबर्ग (चौथे मिनट), इडा वीनडेनबर्ग (25वें मिनट) और मोनिका जुसु बाह (90+1 मिनट) ने गोल किए।
विज्ञापन
भारत अब मंगलवार को थाईलैंड से खेलेगा। स्वीडन को चौथे मिनट में ही पेनाल्टी किक मिली जिसे विनबर्ग ने गोल में बदला। स्ट्राइकर बाह को पेनाल्टी बाक्स में गिराने के कारण स्वीडन को यह पेनाल्टी मिली थी।
विज्ञापन
भारत को इसके बाद 11वें और 21वें मिनट में बराबरी का मौका मिला था लेकिन दोनों मौकों पर उसकी खिलाड़ी नाकाम रही। स्वीडन ने 25वें मिनट में बढ़त दोगुनी करके भारत पर दबाव बढ़ा दिया और दूसरे हाफ में अपना दबदबा बरकरार रखा।
विज्ञापन