फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India to host 2022 AFC Women's Asian Cup

एएफसी ने भारत को 2022 महिला एशिया कप की मेजबानी के अधिकार सौंपे

Wed, 19 Feb 2020 06:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 19 Feb 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
India to host 2022 AFC Women's Asian Cup
Football - फोटो : पेक्सेल्स

एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने मंगलवार को भारत को 2022 एएफसी महिला एशिया कप की मेजबानी अधिकार सौंपे। खेल की महाद्वीपीय संस्था एएफसी की महिला समिति ने महिलाओं के खेल को बढ़ाने की एएफसी की प्रतिबद्धता के अंतर्गत भारत को टूर्नामेंट की मेजबानी देने का फैसला किया।

विज्ञापन


ऐसा महसूस किया गया कि भारत को इस साल के अंत तक फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी का अनुभव हो जायेगा जिससे वह तीन बोली लगाने वाले देशों (भारत के अलावा चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान) में बेहतर स्थिति में रहा।
विज्ञापन


एएफसी ने कहा कि भारत ने जिन स्थलों का प्रस्ताव दिया है, उसमें डी वाई पाटिल स्टेडियम, ट्रांस स्टेडिया एरेना और फार्तोडा स्टेडियम शामिल हैं। इन स्टेडियमों को फीफा टूर्नामेंट में भी इस्तेमाल किया जाएगा। भारत ने 2016 में एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप और 2017 में फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी की थी। समिति इस बात पर सहमत थी कि देश एएफसी महिला एशिया कप के मानकों को बढ़ाना जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएफसी की महिला समिति की अध्यक्षा महफूजा अख्तर कीरोन ने कहा कि भारत में टूर्नामेंट को व्यवसायिक रूप से बड़े स्तर पर पहुंचाने का मौका है और देश महिलाओं के खेल को बढ़ावा देने के लिये भी प्रतिबद्ध है, हालांकि तीनों देश मजबूत थे लेकिन भारत सबसे आगे रहा।


समिति ने फैसला किया कि एएफसी महिला एशिया कप को आठ से 12 टीमों का कराया जायेगा जो चार टीमों के तीन ग्रुप में खेलेंगे जिसमें से आठ टीमें क्वार्टरफाइनल के लिये क्वलाीफाई करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed