फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   india's football coach misbehave with team director

टीम इंडिया के नए कोच ने की गाली-गलौच

Sat, 23 May 2015 09:38 PM IST
Updated Sat, 23 May 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
india's football coach misbehave with team director

इंग्लैंड के कोच स्टीफन कांस्टेंटाइन को भारतीय फुटबॉल टीम का जिम्मा संभाले हुए कुछ माह ही हुए हैं, लेकिन उनकी पुरानी विवादित छवि ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को मुश्किल में डाल दिया है।

विज्ञापन


कांस्टेंटाइन पर टीम डायरेक्टर ने ही उनके साथ गाली-गलौच और दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप मढ़े हैं। टीम डायरेक्टर ने इसकी शिकायत बाकायदा फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल से लिखित में की है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि सेक्रेटरी जनरल ने शुक्रवार को ही इस संबंध में बैठक बुलाकर मामले की समीक्षा की है। फिलहाल कांस्टेंटाइन पर लगे आरोपों की छानबीन शुरू हो गई है। संकेत यह भी मिले हैं कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों से पुराना नाता रहा है स्टीफन का

india's football coach misbehave with team director

कांस्टेंटाइन का विवादों से पुराना नाता है। भारतीय टीम के साथ 2002 से 2005 तक अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी कई ऐसी घटनाएं घटी थीं जब उनके व्यवहार के चलते फेडरेशन को मुश्किलें उठानी पड़ी थीं।

अब यह सिलसिला उनके दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही चल पड़ा है। भारत का ओमान के साथ मैत्री मुकाबला 11 जून को बंगलूरू में है। दोनों देशों के फेडरेशनों के बीच एक दूसरे के यहां खेलने का समझौता हुआ है। इसी समझौते के तहत ओमान पहले भारत आ रहा है। जिसका खर्च एआईएफएफ उठाएगी, जबकि भारत के जाने पर खर्च ओमान उठाएगा।

सूत्र बताते हैं कि 11 जून के मुकाबले के लिए टीम डायरेक्टर ने कांस्टेंटाइन को यह बताया कि ओमान की टीम आठ जून को आ रही है और उन्हें नौ व 10 जून को प्रैक्टिस का समय दिया जा रहा है। आरोप है कि यहीं कांस्टेंटाइन भड़क गए। उन्होंने उनके बिना पूछे ओमान को दो दिनों की प्रैक्टिस दिए जाने पर आपत्ति जताते हुए टीम डायरेक्टर को न सिर्फ गालियां दीं बल्कि दुर्व्यवहार किया।

इसी की शिकायत फेडरेशन को की गई है। एआईएफएफ के सेक्रेटरी जनरल कुशल दास का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है और वह इसकी जांच करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed