{"_id":"59caa6634f1c1bda538b4887","slug":"india-is-ready-to-host-2017-u-17-fifa-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी को पूरी तरह तैयार: पटेल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारत फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी को पूरी तरह तैयार: पटेल
सत्येन्द्र पाल सिंह
Updated Wed, 27 Sep 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
india fifa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में अब फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल के शुरू होने में महज दस बचे हैं और वह बतौर मेजबान इसकी मेजबानी को पूरी तरह तैयार है। यह कहना है अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल का। पटेल ने कहा, ‘भारत में छह शहरों -नई दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, नवी मुंबई, कोच्चि, गोवा में सभी स्टेडियम और ढांचा फीफा -अंडर -17 विश्व कप के तैयार हैं। हम इसकी मेजबानी के लिए 100 फीसदी तैयार है। नवी मुंबई का स्टेडियम भी बुधवार को फीफा को सौंप दिया जाएगा। इसके लिए पूरा ढांचा तैयार है। देश को इसके सफल आयोजन के सभी हितधारकों भारतीय खेल प्राधिकरण, सरकार और उन सभी राज्य सरकारों ने पूरा योगदान किया है। हम उसके आभारी हैं।
भारत की अंडर-17 टीम भी इसमें बेहतरीन प्रदर्शन को बेताब है। मैंने लड़कों से कहा कि वे बिना किसी दबाव के अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलें भारत का गौरव बढ़ाए। हमारी टीम इस बड़े टूर्नामेंट में खेलने के लिए जेहनी तौर पर भी बढ़िया ढंग से तैयार है। लड़कों पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालना मुनासिब नहीं है। हमारी टीम के लड़के इस फीफा अंडर-17 विश्व कप में बेहतरीन करने को तैयार है।’
पटेल ने कहा, ‘दिल्ली में खेलों जाने वाले मैचों की टिकटों की बिक्री यहां 6 अक्टूबर को यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप मैच के टिकटों की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से भी इसके पहले मैच में आने की गुजारिश की और हमें इसे देखने आने का पूरा भरोसा है। दिल्ली की दर्शक क्षमता 40-45 हजार के बीच है। इसका पूरा भरा होना अच्छा है। इसके लिए कॉलेजों और स्कूल के लिए मुफ्त पासों की मंत्रालय द्वारा व्यवस्था ठीक है। जिन छह शहरों में इस टूर्नामेंट के मैच होने हैं हर जगह इसके लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए अलग-अलग तरह की पहल की हैं।
विज्ञापन
फीफा में वीआईपी के लिए टिकट की व्यवस्था होगी लेकिन उन्हें फीफा के नियमों के मुताबिक ही टिकट बांटे जाएंगे। फीफा अंडर-17 मार्केटिंग के लिए सोनी टीवी और दूरदर्शन के साथ बाकी सभी एजेंसियां बाकी बचे दस दिन में पूरी तरह प्रचार में जुटी है। इसकी मार्केटिंग की तुलना आईपीएल टी-20 क्रिकेट से की जानी बेमानी है। हमारे पास इसके प्रचार और मार्केटिंग के लिए एक नियत बजट है और हम उसी के मुताबिक तैयारी में जुटे हैं।
उधर फीफा अंडर-17 विश्व कप की स्थानीय आयोजन समिति के डायरेक्टर जेवियर सेपी ने कहा, ‘ मैं इस अंडर-17 विश्व कप के लिए लोगों की इतनी ज्यादा रूचि को देखकर हैरान है। यह इसके पिछले संस्करणों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। भारत में फुटबॉल वाकई लोकप्रिय हो रही है।’
‘भारत में बनेगा फुटबॉल के लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ’
प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘हमे फीफा को भारत में अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी की अपनी इच्छा फीफा को जता दी है। फीफा की कार्यकारिणी की अहम बैठक भारत में कोलकाता में 26, 27 और 28 अक्टूबर को होगी। इसमें इस बाबत भी विचार किए जाने की उम्मीद है। साथ ही हमारी भारत में फुटबॉल के लिए नैशनल ट्रेनिंग सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाने की योजना है। इस सेंटर के बनने में 100 करोड़ रुपये लगेगा। इस फुटबॉल की ट्रेनिंग के लिए सभी तरह की आधुनिकतम सुविधाएं होंगी। यह सेंटर कहां बनेगा इसकी योजना अगले एक-दो महीने के भीतर कर दी जाएगी। इसमें पुरुष, महिला और जूनियर और सीनियर स्तर हर तरह की आधुनिकतम सुविधाएं होंगी। इसके लिए प्रायोजकों से भी बात करूंगा और इसके लिए फीफा से भी मदद मिलेगी।