{"_id":"5b1811ba4f1c1bb06e8b6882","slug":"india-eyes-on-hatric-against-new-zealand-in-intercontinental-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरकॉन्टिनेंटल कप: भारत की निगाह जीत की हैट्रिक पर, न्यूजीलैंड से होगी कड़ी टक्कर ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंटरकॉन्टिनेंटल कप: भारत की निगाह जीत की हैट्रिक पर, न्यूजीलैंड से होगी कड़ी टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सुनील छेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ही फाइनल का टिकट कटा चुकी भारतीय फुटबॉल टीम गुरुवार को जब इंटर कॉन्टिनेंटल कप के अपने आखिरी लीग मुकाबले में युवा न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य बड़ी जीत की हैट्रिक लगाने का होगा।
विज्ञापन
चार देशों के इस टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में स्टेडियम खाली पड़ा था, लेकिन भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के डेढ़ मिनट के भावुक वीडियो के बाद दर्शक मैदान में उमड़े। केन्या के खिलाफ मैच छेत्री का सौवां अंतरराष्ट्रीय मैच था, इसमें उन्होंने दो गोल कर टीम को 3-0 से शानदार जीत दिलाई। टीम ने पहले मैच में चीनी ताइपे को हराया था। अब देखना यह है कि कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन छेत्री और डिफेंडर संदेश झिंगन को आराम देते हैं या अंतिम एकादश में उतारते हैं।
विज्ञापन
केन्या के खिलाफ बारिश के बीच खेला गया मैच काफी थकाऊ था। कोच अगर छेत्री को आराम देते हैं तो बलबंत सिंह को मौका मिल सकता है। भारत के पास गुरप्रीत सिंह संधू के रूप में बेहतरीन गोलकीपर है, लेकिन युवा विशाल कैथ और अमरिंदर सिंह को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
बिक चुके हैं सारे टिकट
आयोजकों का दावा है इस मैच के साथ ही रविवार को होने वाले फाइनल मैच के भी सभी टिकट बिक चुके हैं। बड़ी संख्या में दर्शक भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में पहुंचेंगे।