फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India can win Saff championship in presence of Sunil chettri

सैफ चैंपियनशिप: सुनील छेत्री की अगुवाई में आठवीं बार सैफ कप जीत सकता है भारत, बांग्लादेश के खिलाफ शुरु होगा अभियान

Mon, 04 Oct 2021 05:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मालदीव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मालदीव Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 04 Oct 2021 05:45 PM IST
सार

सैफ कप के 12 में से सात टूर्नामेंट अकेले भारत ने जीते हैं। सुनील क्षेत्री की अगुवाई में भारत आठवीं बार यह टूर्नामेंट जीत सकता है। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट के जरिए भारत 2023 एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर की तैयारी कर सकता है।

विज्ञापन
India can win Saff championship in presence of Sunil chettri
सुनील क्षेत्री की अगुवाई में भारत आठवीं बार सैफ कप जीत सकता है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम सोमवार को  बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। इस टूर्नामेंट में भारत खिताब का प्रबल दावेदार है। इस साल भारतीय टीम अपनी पूरी क्षमता के साथ उतरेगी और सुनील छेत्री के खेलने से भारत के खिताब जीतने की संभावना काफी ज्यादा है। अब तक इस टूर्नामेंट के 12 संस्करण हुए हैं, इनमें से सात बार भारतीय टीम ने यह टूर्नामेंट जीता है। वहीं भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के कहा है कि कोई भी मैच भारत के लिए आसान नहीं रहने वाला। साथ ही उन्होंने कहा है कि जो भी मैच खेलेंगे उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए जीतने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन

भारत के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश करेगा बांग्लादेश
भारतीय फुटबॉल टीम के लिए बांग्लादेश को हराना कभी भी आसान नहीं रहा है। इससे पहले ये दोनों टीमें कोलकाता में 2022 विश्व कप क्वालीफायर के पहले चरण के मैच में आमने-सामने हुई थीं। इस समय मैच 1-1 से ड्रा रहा था। इसके बाद दूसरे चरण में भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराया था। इस टूर्नामेंट में इस साल कुल पांच टीमें भाग ले रही हैं। भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और मालदीव। शुरुआती दो मैचों में नेपाल ने मालदीव को 1-0 और बांग्लादेश ने श्रीलंका को 1-0 से हराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे राउंड के क्वालीफायर से पहले अभ्यास का अच्छा मौका

2023 एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर से पहले खिलाड़ियों के पास अभ्यास का अच्छा मौका है। इस टूर्नामेंट में जीत के साथ भारतीय खिलाड़ी अपनी लय हासिल कर सकते हैं। इससे पहले भारत अपने जूनियर खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में भेजता था ताकि उनके पास भी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव हो। इस साल एशियाई कप क्वालीफायर को देखते हुए भारत अपने प्रमुख खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में भेज रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed