{"_id":"5d6a8c988ebc3e93d62aed45","slug":"india-beat-nepal-and-lift-saff-u-15-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय फुटबॉल टीम ने जीता सैफ अंडर-15 खिताब, फाइनल में नेपाल को 7-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय फुटबॉल टीम ने जीता सैफ अंडर-15 खिताब, फाइनल में नेपाल को 7-0 से हराया
Sat, 31 Aug 2019 09:54 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 31 Aug 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्ट्राइकर श्रीदार्थ नोंगमेईकापम की हैट्रिक की बदौलत भारत ने शनिवार को नेपाल को 7-0 से शिकस्त देकर सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
श्रीदार्थ ने इस एकतरफा मुकाबले में 51वें, 76वें और 80वें मिनट में तीन गोल दागे। महेसन सिंह ने 15वें मिनट, अमनदीप ने 42वें मिनट, सिबाजीत सिंह ने 45वें और हिमांशु जांगड़ा ने 65वें मिनट में एक एक गोल किए।
विज्ञापन
इस जीत का मतलब यह भी रहा कि भारत टूर्नामेंट के इतिहास में अब सबसे सफल टीम बन गई है क्योंकि यह खिताब उसने रिकार्ड तीसरी बार अपने नाम किया। इससे पहले उसने 2013 और 2017 में भी ट्रॉफी हासिल की थी जो उसे नेपाल में ही मिली थी।
विज्ञापन
कोच बिबियानो फर्नांडिज की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाया और पांच मैचों में एक भी गोल खाए बिना 28 गोल दागे।
बिबियानो ने कहा, ‘हम चैम्पियन बनकर खुश हैं। हम एक लक्ष्य के साथ यहां आए थे और हमने इसे हासिल कर लिया है। यह एएफसी क्वालीफायर के लिए तैयारी थी और इससे हमें पता चला है कि हम क्या हासिल कर सकते हैं।’
अब टीम के लिए अगली चुनौती एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप 2020 क्वालीफायर होगी जो 18 से 22 सितंबर तक खेला जाएगा। भारतीय टीम को ग्रुप बी में रखा गया है और उसे मेजबान उज्बेकिस्तान, बहरीन और तुर्कमेनिस्तान का सामना करना होगा।