SAFF U-15: भारतीय महिला फुटबॉल टीम की विजयी शुरुआत, नेपाल को 4-1 से हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अंडर-15 महिला टीम ने सैफ फुटबाल चैम्पियनशिप में अपने अभियान का आगाज बुधवार को नेपाल के खिलाफ 4-1 की जीत से किया। भूटान के चालिमिथांग स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्ट्राइकर लिंडा कोम सेर्तो (38वें और 56वें मिनट) ने भारत के लिए दो गोल किए।
इससे पहले सुमति कुमारी ने मैच के सातवें मिनट में ही गोलकर भारत का खाता खोल दिया था। तीन गोल से पिछड़ने के बाद 62वें मिनट में मन माया दमाई की गोल से नेपाल ने वापसी की कोशिश की लेकिन इसके चार मिनट बाद ही प्रियंका सुजीश (66वें मिनट) ने गेंद को गोलपोस्ट में भेजकर भारत को 4-1 से आगे कर दिया।
मैच के बाद टीम के मुख्य कोच एलेक्स एंब्रोस ने कहा, 'पहला मुकाबला हमेशा मुश्किल होता है। हमारे खिलाड़ियों के बीच अच्छा तालमेल था और हम ने कई मौके बनाए। हमारे खेल में अभी और सुधार की गुंजाइश है।' भारतीय टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार को मेजबान भूटान से है।
India 🇮🇳 pump 4⃣ past Nepal 🇳🇵 in #SAFFU15Women's Championship 🏆 opener 🙌
Read 👉 https://t.co/2ESVp7qBAz#INDNEP ⚔ #BackTheBlue 💙 #ShePower 💪 #IndianFootball ⚽ pic.twitter.com/gf4kviGQed — Indian Football Team (@IndianFootball) October 9, 2019