फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ILeague winning goalkeeper Ubaid auctions jersey and raises fund for Covid-19

दरियादिली: कोरोना से लड़ने के लिए आगे आया यह फुटबॉलर, फंड जुटाने को नीलाम कर दी अपनी जर्सी

Sat, 22 May 2021 03:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 22 May 2021 03:34 PM IST
सार

कोरोना से लड़ने के लिए गोकुलम केरल के गोलकीपर सी के उबैद ने अपनी जर्सी नीलाम करके 33 हजार रुपये जुटाए।

विज्ञापन
ILeague winning goalkeeper Ubaid auctions jersey and raises fund for Covid-19
- - फोटो : social media

विस्तार

आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम गोकुलम केरल के गोलकीपर सी के उबैद ने दरियादिली दिखाई है। दरअसल, उन्होंने अपने राज्य केरल में कोरोना के खिलाफ जंग में मदद करने के लिए अपनी जर्सी नीलाम करके 33,000 रुपये जुटाए। इस अनुभवी गोलकीपर ने इस धनराशि को केरल के मुख्यमंत्री के आपदा राहत कोष में जमा किया।

विज्ञापन


ऐतिहासिक था यह आई लीग खिताब 
उबैद ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, 'यह आई लीग खिताब (केरल राज्य के लिए) ऐतिहासिक था। मैं हमेशा खिताब जीतने का सपना देखता था। मलयाली होने और अपने राज्य के क्लब के लिए इसे जीतना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।''
विज्ञापन


दूसरे की मदद करके ही मुश्किल समय से पार पा सकते हैं
उन्होंने कहा, 'इसलिए यह जर्सी भी मेरे लिए विशेष है। यह मेरे दिल के टुकड़े जैसी थी लेकिन मुख्य उद्देश्य कोरोना के मरीजों के लिएअधिक सहयोग जुटाना है। यह मुश्किल समय है और हम एक दूसरे की मदद करके ही इससे पार पा सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed