{"_id":"5d98d1a78ebc3e017b4bfe9d","slug":"igor-stimac-says-we-have-to-be-aggressive-for-90-minutes-against-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हमें बांग्लादेश के खिलाफ 90 मिनट तक अपनाना होगा आक्रामक रवैया'","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
'हमें बांग्लादेश के खिलाफ 90 मिनट तक अपनाना होगा आक्रामक रवैया'
Sun, 06 Oct 2019 08:06 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 06 Oct 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
इगोर स्टिमक
भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक चाहते है कि विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में उनकी टीम बांग्लादेश के खिलाफ 90 मिनट तक आक्रामक रवैये के साथ खेले। इस मुकाबले को 15 अक्टूबर का कोलकाता में खेला जाना है।
विज्ञापन
स्टिमक के मुताबिक बांग्लादेश की रक्षापंक्ति को भेदने के लिए टीम को लगातार आक्रामक होकर खेलना होगा। स्टिमक का यह बयान इस ओर इशारा करता है कि टीम जीत दर्ज करने के लिए आक्रामक फुटबाल खेलेगी। भारतीय टीम ने एशियाई चैम्पियन कतर के खिलाफ पिछले मैच में रक्षात्मक रवैया अपनाया था और वह मैच ड्रा रहा था।
विज्ञापन
स्टिमक ने कहा, 'एक टीम के तौर पर हम बांग्लादेश का सम्मान करते है। हमें उनके खिलाफ होने वाली परेशानियों के बारे में पता है और उस पर काम कर रहे है।' उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश की रक्षापंक्ति को रोकने के लिए हमें 90 मिनट तक आक्रामक फुटबाल खेलना होगा। उनकी टीम मजबूत है।'
विज्ञापन
भारतीय टीम इससे पहले विश्व कप क्वालीफायर के पांच सितंबर को खेले गए घरेलू मुकाबले में ओमान से 1-2 से हार गयी थी जबकि टीम ने कतर को उसके घर में ड्रा पर रोक दिया था। अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए भारत को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। बांग्लादेश की फीफा रैंकिंग 187 हैं और उनकी टीम शुरुआती मुकाबले में अफगानिस्तान से हार गयी थी। उम्मीद है कि इस मुकाबले के लिए कोलकाता का मैदान दर्शकों से खचाखच भरा होगा।
स्टिमक ने कहा, 'हम कोलकाता में खेलने को लेकर काफी उत्साहित है। यह भारतीय फुटबाल का मक्का है। खिलाड़ी भी कोलकाता में खेलने को लेकर काफी रोमांचित है। मुझे बताया गया है कि टिकट तेजी से बिक रहे है और 15 तारीख को वहां 60-65 हजार दर्शकों के होने की संभावना है।' भारतीय टीम आठ साल के बाद कोलकाता में खेलेगी। टीम ने यहां 2011 में मलेशिया के खिलाफ पिछला मुकाबला खेला था।