फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   iceland vs nigeria fifa world cup 2018 match preview

आइसलैंड के सामने 'सुपर ईगल्स' की चुनौती, दोनों टीमों का मुकाबला आज

Fri, 22 Jun 2018 05:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
iceland vs nigeria fifa world cup 2018 match preview
नाइजीरिया बनाम आइसलैंड

फीफा विश्व कप 2018 का 25वां मुकाबला आइसलैंड और नाइजीरिया के बीच शुक्रवार को वोल्गोग्रेड के एरीना स्टेडियम में खेला जाएगा। अपने पहले ही विश्व कप के पहले ही मैच में अर्जेंटीना को 1-1 की बराबरी पर रोकने वाली आइसलैंड की टीम ग्रुप-डी के अपने दूसरे मैच में नाइजीरिया को मात देने के इरादे से उतरेगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि यूरो 2016 से शुरू हुआ आइसलैंड का स्वप्निल सफर फीफा विश्व कप 2018 में भी जारी है। जिस तरह यह किसी ने नहीं सोचा था कि हेमिर हेलग्रिम्स्न की टीम यूरोपियन चैंपियनशिप में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हरा देगी, ठीक उसी तरह यह भी किसी ने नहीं सोचा था कि विश्व कप के पहले ही मुकाबले में यह टीम दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-1 की बराबरी पर रोक देगी। वह भी पेनल्टी को रोककर।
विज्ञापन


दूसरी तरफ 'सुपर ईगल्स' के नाम से मशहूर नाइजीरिया की टीम ने 1994 में अपने विश्व कप की शुरुआत स्वप्न सरीखी की थी, लेकिन यहां उनकी शुरुआत क्रोएशिया से हार के बाद बेहद खराब हुई। शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में जहां नाइजीरिया हर हाल में अंक हासिल करना चाहेगी। वहीं, आइसलैंड की टीम अपने सुपर डिफेंस की खेल के जरिए पिछले मैच की अपनी लय को बरकरार रखने उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप में दोनों का प्रदर्शन

  नाइजीरिया आइसलैंड
विश्व रैंकिंग 48   22
विश्व कप 5 1
मैच खेले 18 1
मैच जीते 5 0
ड्रॉ 3 1

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed