{"_id":"5c264043bdec2256ec3d021b","slug":"i-leauge-neroca-beat-mohun-bagan-by-2-1-east-bengal-vs-real-kashmir-match-draw-by-1-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-Leauge: नेरोका ने मोहन बगान को 2-1 से हराया, बंगाल-कश्मीर के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-Leauge: नेरोका ने मोहन बगान को 2-1 से हराया, बंगाल-कश्मीर के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ
Fri, 28 Dec 2018 08:54 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 28 Dec 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
I-Leauge
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरोका ने शुक्रवार को आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में मोहन बगान पर शानदार जीत दर्ज की। मणीपुर के के खुमान लंपक मेन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नेरोका ने मोहन बगान 2-1 से हराया। नेरोका की तरफ से आर्यन विलियम्स ने निर्धायक गोल दागा और अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
पहले हाफ के शुरुआती में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन खेल के 24वें मिनट में ही नेरोका का तरफ से इडुआर्डो फेरेरिया ने शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद मोहन बगान की टीम गोल करने की फिराक में थी लेकिन पहले हाफ के अंत तक वह गोल नहीं कर सकी। इसी के साथ पहले हाफ का खेल खत्म हुआ। पहले हाफ में नेरोका की टीम ने 1-0 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
खेल के दूसरे हाफ में मोहन बगान की टीम काफी आक्रमाक नजर आई और कुछ ही देर के बाद यानी 63वें मिनट में हेनरी किसेक्का ने गोलकर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इस बराबरी के चंद मिनटों बाद नेरोका की तरफ से आर्यन विलियम्स ने शानदार गोल दागा और अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इस बढ़त के बाद बगान की टीम बराबरी करने की काफा कोशिशें की, लेकिन नाकाम रही। इसी के साथ दूसरे हाफ का भी खत्म हो गया और मैच नेरोका के खाते में गई।
विज्ञापन
वहीं, ईस्ट बंगाल और रियल कश्मीर के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।